India News (इंडिया न्यूज), Mukhtar Abbas Naqvi on Waqf Amendment Bill: नए वक्फ कानून को लेकर इन दिनों पश्चिम बंगाल हिंसा की आग में झुलस रहा है। हिंसक विरोध प्रदर्शन की आग अब मुर्शिदाबाद से लेकर दक्षिण 24 परगना के भांगर तक फैल गई है। भांगर में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जमकर हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ हुई। इस दौरान दंगाइयों ने पुलिस पर भी हमला किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। दंगाइयों ने पुलिस वैन को भी नुकसान पहुंचाया है। दंगाइयों ने यहां आगजनी भी की है और कई बाइकों को आग के हवाले कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस पूरी हिंसा पर जहां एक ओर TMC नेताओं के शर्मनाक बयान आ रहे हैं वहीं बंगाल की CM ममता बनर्जी अभी तक पूरी तरह से खामोश नजर आ रही हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनपर निशाना साधा। वहीं अब भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी ममता एन्ड गैंग पर निशाना साधा है।
Mukhtar Abbas Naqvi on Waqf Amendment Bill
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने वक्फ बिल पर हो रही हिंसा पर बात करते हुए इंडिया न्यूज को बताया कि वक्फ कानून ‘लूटने वाली सेना’ पर Surgical Strike है। इसके चलते अब तुष्टिकरण करने वालों की चीख निकल रही है। उन्होंने कहा यह इस बार का प्रमाण है कि चोट सही जगह लगी है और चीख भी सही जगह से निकल रही है। भाजपा नेता यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो भी उपद्रवी उत्पात मचा रहे हैं उन दंगाइयों को ममता सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है।