India Today (इंडिया न्यूज), Mumbai Crime: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और मर्डर ने पुरे देश को झकझोर कर रख दिया है। साथ ही बदलापुर रेप कांड और असम रपे कांड में भी देश के सामने एक नया प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। वहीं अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ है कि मुंबई से ऐसी ही घटना की कोशिश सामने आई है। यहां साठे नगर इलाके में एक महिला डॉक्टर को कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर जैसा ही अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार (24 अगस्त) शाम को साठे नगर के मानखुर्द में पीड़ित डॉक्टर के क्लीनिक के सामने गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हुआ।
महिला को दी रेप की धमकी
बता दें कि, पीड़ित डॉक्टर ने एक बच्चे पर जोर से चिल्लाया। इसके बाद बच्चा अपने साथ तीन महिलाओं को लेकर आया। महिलाओं के साथ मिलकर नाबालिग ने पीड़ित महिला डॉक्टर के साथ मारपीट की। वहीं इस झगड़े के दौरान आरोपियों में से एक ने पीड़ित डॉक्टर को कोलकाता जैसी घटना की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस स्टेशन में जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
‘महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को…’, PM Modi ने आरोपियों को दी सख्त चेतावनी
पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 346/2024, 118(1), 115(2), 74, 79, 351(2), 352, 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों के नाम भी बताए हैं। पहली आरोपी का नाम काजल रामास्वामी और दूसरी का नाम अरुणा इंगले है।
आरोपियों के नाम
1) काजल रामास्वामी
2) अरुणा इंगले
3) एक अज्ञात महिला
4) एक 17 वर्षीय बच्चा
हमें छेड़ा तो बख्शेंगे नहीं..,हिजबुल्लाह ने इजरायल को दिया करारा जवाब, लिया बड़ा एक्शन
महिलाओं के लिए मोदी सरकार लाई ये खास स्कीम, बिना ब्याज मिलेंगे लाखों रूपये, जानें क्या है प्रक्रिया?