होम / Mumbai Drugs Case: अर्जुन जैन ने ऑगेर्नाइज की थी शिप पर पार्टी, जानिए कौन है अर्जुन जैन

Mumbai Drugs Case: अर्जुन जैन ने ऑगेर्नाइज की थी शिप पर पार्टी, जानिए कौन है अर्जुन जैन

India News Editor • LAST UPDATED : October 5, 2021, 2:43 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Mumbai Drugs Case: शनिवार शाम को क्रूज पार्टी पर रेड डाल ड्रग्स पार्टी (Mumbai Drugs Case) का भंडाफोड़ करने के बाद एनसीबी अब फुल एक्शन में आ चुकी है। कई लोगों को ड्रग्स पार्टी से हिरासत में लेने के बाद अब सवाल-जवाब का सिलसिला जारी हो चुका है। पूछताछ के बाद कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। एनसीबी की रडार पर इस पार्टी के ऑगेर्नाइजर भी हैं जिन्होंने पार्टी के लिए तमाम तरह की तैयारियां की थीं।

शिप पर करवाई थी पार्टी Mumbai Drugs Case

मिली जानकारी के मुताबिक शिप पर ड्रग्स पार्टी (Mumbai Drugs Case) का आयोजन FTV India ने किया, लेकिन उन्होंने Namas’cray नाम की एक इवेंट ऑगेर्नाइजिंग कंपनी से मदद ली थी। ऐसे में टिकट बेचने से लेकर गेस्ट लिस्ट बनाने तक सारे काम किए Namas’cray ने किए थे। इसी वजह से अब एनसीबी की रडार पर इस कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर अर्जुन जैन आ चुके हैं जिन्होंने इस साल मार्च 8 को ही ये बड़ा पद संभाला है।

अर्जुन जैन पहले भी हो चुके गिरफ्तार
अर्जुन जैन इस साल अगस्त में पहले ही एक बार गिरफ्तार हो चुके हैं। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक शख्स के साथ पांच करोड़ रुपए का धोखा कर दिया था। अर्जुन ने कहा था कि एक म्यूजिकल इवेंट के जरिए भारी रिटर्न मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और शख्स को बड़ा नुकसान हुआ। इस मामले में अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें बेल दे दी गई।

इसके अलावा अर्जुन जैन सिंगर जस्टिन बीबर का इंडिया टूर ऑगेर्नाइज करने के बाद सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने वो इवेंट साल 2017 में आगेर्नाइज किया था। तब तक अर्जुन Namas’cray के साथ नहीं जुड़े थे जिसने शिप पर ड्रग्स पार्टी का आयोजन करवाया था।

एक बयान में आर्यन ने बताया था कि उन्हें उस पार्टी में बतौर गेस्ट बुलाया गया था। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा था। अभी तक शाहरुख खान की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि वे अपनी फिल्म पठान की शूटिंग कैंसिल कर सकते हैं।

Read More : Mumbai Cruise Rave Party आखिर कौन है Aryan के साथ अरेस्ट हुई Munmun Dhamecha!

Read More : Mumbai Cruise Rave Party मीका सिंह का तंज, इतने बड़े Cruise में सिर्फ Aryan ही घूम रहा था क्या!

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.