India News (इंडिया न्यूज़), Amroha Love Jihad, अमरोहा: यूपी के अमरोहा शहर में लव जिहाद का मामले सामने आया है। अमरोहा के गजरौला कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले मुजम्मिल ने बब्बू बनकर एक हिंदू महिला से शादी की और फिर उसे तीन लोगों को बेच दिया। तीनों ने उसके साथ रेप किया। जब चौथी जगह बेचने की कोशिश हो रही थी तब वह हिंदू संगठन के लोगों से मिली। संगठन के लोग उसे पुलिस के पास लेकर गए। चार लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है।

  • चौथी बार बेचने में पकड़ा गया
  • धर्म परिवर्तन करवाया
  • मदरसे में रेप किया

युवती के अनुसार वह गाजीपुर की रहने वाली है। एक बार उससे गलत नंबर डायल हो गया। लड़के ने अपना नाम बब्बू बताया। जबकि लड़के का असली नाम मुजम्मिल था पर वह गजरौला के कसेरूआ गांव निवासी है। दोनों की छह महीने तक बात होती रही। यह 2012 की बात है। बब्बू ने एक दिन उसे शादी के लिए प्रपोज किया। 2014 में लड़की घर से भाग कर अमरोहा आ गई। दोनों साथ रहने लगे।

तीन बार बेचने का काम किया

बब्बू ने पहले लड़की का धर्म परिवर्तन करवाया फिर निकाह किया। लड़की को गांव के मदरसे ले गया। विरोध करने पर मारा पीटा। चार साल तक मदरसे में ही रखा और रेप करत रहा। दोनों की तीन बेटियां भी हुई। इस बाद उसने लड़की को अजहरुद्दीन को बेच दिया। अजहरुद्दीन ने रिजवान और फिर रिजवान ने निसार को बेच दिया। पुलिस को बताने पर 70 टुकड़े करने की धमकी दी।

जल्द होगी गिरफ्तारी

सीओ अरुण कुमार के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी मुजम्मिल, रिजवान, अजहरुद्दीन और निसार के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज कर ली गई। आरोपियों की तलाश में मंगलवार को बी दबिश दी गई। जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़े-