India News (इंडिया न्यूज),Priyanka Gandhi:संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी के बाद राजनीति जारी है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी के बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनकी मां का इरादा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का नहीं था, बल्कि यह केवल एक सामान्य टिप्पणी थी।

प्रियंका गांधी ने क्या है ?

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मेरी मां 78 साल की महिला हैं और उन्होंने केवल यह कहा था कि राष्ट्रपति जी इतना लंबा भाषण पढ़कर थक गए होंगी। उनका ऐसा कहना किसी भी तरह से राष्ट्रपति का अपमान नहीं था, बल्कि यह उनके प्रति गहरे सम्मान का प्रतीक है।’

भाजपा ने किया जोरदार पलटवार

इन टिप्पणियों के बाद भाजपा ने जोरदार पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद का अपमान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि राजपरिवार ने राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान किया है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रपति का असली अपमान मोदी सरकार ने किया है।

राष्ट्रपति का अपमान नहीं हुआ- मल्लिकार्जुन खड़गे

खड़गे ने एक्स पर लिखा, ‘महामहिम राष्ट्रपति का अपमान मोदी सरकार ने उसी दिन किया, जिस दिन उन्हें नई संसद के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया। कांग्रेस ने कभी महामहिम राष्ट्रपति का अपमान नहीं किया, यह हमारी संस्कृति नहीं है।’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने जानबूझकर राष्ट्रपति मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति को लोकतंत्र के मंदिर और राम मंदिर से दूर रखा। राष्ट्रपति भवन ने दी प्रतिक्रिया

इस बयानबाजी के बाद राष्ट्रपति भवन ने कांग्रेस के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। राष्ट्रपति भवन ने कांग्रेस की टिप्पणियों को गलत और अस्वीकार्य करार देते हुए कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने संबोधन के दौरान पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ बोल रही थीं। राष्ट्रपति भवन ने यह भी स्पष्ट किया कि जब राष्ट्रपति मुर्मू हाशिए पर पड़े समुदायों, महिलाओं और किसानों के बारे में बात कर रही थीं, तो वह और भी दृढ़ थीं और यह काम कभी भी थकान का कारण नहीं बन सकता।

अब बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से मिल गई छुट्टी…पूरे 12 महीने चलेंगे ये 6 सबसे सस्ते होने वाले रिचार्ज, मिलेगी फ्री कॉल्स और एसएमएस सर्विस!

यश ने खड़े किए किराया आडवाणी की एक्टिंग पर सवाल? फिल्म ‘टॉक्सिक’ से निकाला बाहर! अब होगी इस लेडी सुपरस्टार की एंट्री