India News (इंडिया न्यूज), Namibian Cheetah Shaurya died: कूनो नेशनल पार्क से एक बुरी ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नामीबिया से आए नर चीता शोर्य की मौत हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान चीते शोर्य ने दम तोड़ दिया। आज (मंगलवार) सुबह बाड़े में मोटिनरिंग टीम को शोर्य अचेत मिला था। जिसके बाद चीता विशेषज्ञों की निगरानी में शोर्य का इलाज किया जा रहा था।

प्रोजेक्ट चीता पर सवाल

17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथो से अपने जन्म दिन पर श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क पहुंचकर प्रोजेक्ट को शुरू किया था। जिसके तहत 8 चीतो के साथ शोर्य को भारत लाया गया था। अब तक 3 शावक सहित कुनो में 10 चीतो मौत हो चुकी है।

कूनो में चीतों का हाल

बता दें कि प्रोजेक्ट के शुरुआत के दौरान 20 चीतो को दक्षिण अफ्रिका और नामीबियाई से भारत लाया गया था। इससे पहले भी चार शावकों का जन्म हुआ था। लेकिन यहां के मौसम और देख-रेख में सावधानी ना होने के कारण शावकों की मौत हो गई थी। वहीं अब कूनो में 13 जवान चीते और एक शावक चीता मौजूद है। जिसमें 6 नर चीते और 7 मादा चीते शामिल हैं। वहीं अभी केवल दो चीते को ही खुले जंगल में रखा जाता है। जो घुमने आए लोगों को दिख सकते हैं। वहीं बाकी चीतों को अभी बड़े बाड़े में ही रखा गया है।