होम / Naxal Problem अमित शाह आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात

Naxal Problem अमित शाह आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात

Vir Singh • LAST UPDATED : September 26, 2021, 6:35 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : 

Naxal Problem केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देश के 10 नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। यह उच्च स्तरीय बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी। राज्यों के मुख्य सचिव (CS) और पुलिस महानिदेशक (DGP) भी इस शामिल होंगे। देश में व्याप्त नक्सली समस्या को खत्म करने में आ रही दिक्कतों पर इस दौरान विचार किया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मीटिंग में हिस्सा लेंगे।

Naxal Problem बनाई जाएगी आगे की Strategy, 70 जिले हैं नक्सल प्रभावित, 23 मुक्त हुए

नक्सल प्रभावित राज्यों को केंद्रीय मदद देकर आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के वाम उग्रवाद विभाग के अनुसार 10 राज्यों के 70 जिले नक्सल प्रभावित हैं। 11 राज्यों के 23 जिले नक्सल प्रभाव से मुक्त हो चुके हैं। बिहार के 16 जिले नक्सल प्रभावित थे, जिनमें वैशाली, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, नालंदा, अरवल व पूर्वी चंपारण समस्या से मुक्त माने गए हैं। इस इस राज्य के 10 जिले नक्सल प्रभावित रह गए हैं। गया, जमुई व लखीसराय जिले नक्सली समस्या से अत्यधिक प्रभावित हैं। ये जिले देश के आठ राज्यों के 25 अत्यधिक नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में शामिल हैं।

Naxal Problem झारखंड के आठ जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

25 अत्यधिक नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में झारखंड के आठ जिले सबसे ज्यादा प्रभावित लिस्ट में हैं। जबकि, इसमें छत्तीसगढ़ के सात जिले भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार एक नई श्रेणी ऐसे इलाकों की है, जहां नक्सलवाद फैल रहा है। इसमें शामिल देश के छह राज्यों के आठ जिलों में बिहार से एकमात्र जिला औरंगाबाद है। इन जिलों को ‘डिस्ट्रिक्ट आफ कंसर्न’ माना गया है।

Read More : Person Linked To Terrorist Module Arrested मुंबई में आतंकी मॉडयूल से जुड़ा व्यक्ति गिरफ्तार

Read More :Jammu-Kashmir Encounter सुरक्षा बलों ने मार गिराए दो आतंकी

Connact Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: इस खिलाड़ी की शानदार पारी के बढ़ रहे चर्चे, हर्षा भोगले ने प्लेयर को लेकर एक्स पर कही ये बड़ी बात-Indianews
Lok Sabha Election: राजीव गांधी के बाद से ही अमेठी में कर रहे काम, जानें कौन है कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा?-Indianews
अपने को-एक्टर्स के साथ डेटिंग अफवाहों पर Sonali Bendre ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई -Indianews
Rape Case Against Prajwal Revanna: कर्नाटक सेक्स टेप विवाद, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज- indianews
Viral Video: बस स्टैंड पर लड़की की बिगड़ी हालत देख व्यक्ति ने किय़ा कुछ ऐसा, जानकर हो जाएंगे हैरान-Indianews
PM Modi: अनुच्छेद 370, CAA और आरक्षण पर कांग्रेस का क्या रुख है? पीएम मोदी ने चुप्पी को बताया गड़बड़; खड़गे ने दिया जवाब- indianews
Madubala-Dilip Kumar: ये थी अपने समय की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, दिलीप कुमार के साथ जोड़ा जाता था नाम -Indianews
ADVERTISEMENT