होम / NDA Cabinets: कैबिनेट सीटों के लिए इन दिग्गजों के नाम पर लगी मुहर! यहां देखें लिस्ट-Indianews

NDA Cabinets: कैबिनेट सीटों के लिए इन दिग्गजों के नाम पर लगी मुहर! यहां देखें लिस्ट-Indianews

Shalu Mishra • LAST UPDATED : June 8, 2024, 10:56 am IST

India News(इंडिया न्यूज), NDA Cabinets: नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता चुन लिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले एनडीए के सभी सहयोगी दलों में इस बात को लेकर रस्साकशी चल रही है कि मंत्रिमंडल में किसे कितनी सीटें मिलेंगी। एनडीए में शामिल सभी दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुटे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी दल ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कैबिनेट में सीटों को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इस बीच, मंत्री पद के लिए संभावित चेहरों के नामों पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं कि एनडीए की तरफ से किन लोगों को मंत्री पद पर मौका दिया जा सकता है।

Ramoji Rao Biography: गरीबी से पद्मविभूषण तक का सफर, जानें कौन थे रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव-Indianews

इनका नाम किया जा सकता है शामिल 

1. बांसुरी स्वराज: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ को हराकर सांसद चुनी गई हैं। चर्चा है कि पहली बार नई दिल्ली से सांसद चुनकर संसद पहुंची बांसुरी स्वराज को मोदी की नई कैबिनेट में जगह मिल सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इनका नाम लिस्ट में शामिल होगा।

2. लता वानखेड़े: वहीं मध्य प्रदेश की सागर लोकसभा सीट से कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ ​​गुड्डू राजा को 4.71 लाख से ज्यादा वोटों से हराने वाली डॉ. लता वानखेड़े की चर्चा जोरों पर है। लता सागर सीट से निर्वाचित होने वाली दूसरी महिला हैं। लता वानखेड़े ने अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक उत्थान में पत्रकारिता की भूमिका पर पीएचडी भी की है।

3. सावित्री ठाकुर: मध्य प्रदेश की धार लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुनी गईं भाजपा नेता सावित्री ठाकुर के नाम पर भी चर्चा चल रही है। सावित्री ने कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल को 2 लाख 18 हजार वोटों से हराया है।

4. शिवराज सिंह चौहान: विदिशा लोकसभा सीट से बंपर जीत हासिल करने वाले शिवराज सिंह चौहान को मोदी कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। शिवराज सिंह चौहान पहली बार 1991 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। वे चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी चौहान को सीएम की कुर्सी नहीं मिली। फिर भी उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया। आपको बता दें कि ये चेहरा काफी लोकप्रिय है और इसलिए संभावना है कि इनको जगह दी जाएगी।

शबाना आज़मी से शेखर सुमन तक, Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने पर देखें इन सेलेब्स का रिएक्शन -IndiaNews

5. वीडी शर्मा: जैसा कि आप जानते हैं कि वीडी शर्मा मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं। उनके अध्यक्ष रहते हुए पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 163 सीटें जीती थीं। अब पार्टी ने लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप किया है और चारों तरफ इसके चर्चे बढ़ रहे हैं। दमोह में एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने वीडी शर्मा के काम की तारीफ भी की थी।

6. नित्यानंद राय: बिहार से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने वाले भाजपा सांसद नित्यानंद राय को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। राय छात्र जीवन से ही आरएसएस और फिर एबीवीपी में काफी सक्रिय रहे। इसके बाद वे 2000 से लगातार चार बार हाजीपुर से चुनकर विधानसभा पहुंचे। नित्यानंद राय 2014 से लगातार सांसद हैं। उन्हें अमित शाह का विश्वासपात्र माना जाता है।

7. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल: बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट से एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतने वाले जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी मोदी कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं। लगातार तीसरी बार चुनकर संसद पहुंचे जनार्दन बिहार भाजपा में राजपूत चेहरा हैं। इसके साथ ही उन्हें पार्टी का वफादार सदस्य माना जाता है।

8. ललन सिंह: मुंगेर लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी अनीता कुमार को 80 हजार वोटों से हराकर चौथी बार संसद पहुंचे जदयू नेता राजीव रंजन उर्फ ​​ललन सिंह को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जेपी आंदोलन से राजनीति में आए ललन सिंह जद यू के दिग्गज नेता माने जाते हैं। वे जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.