इंडिया न्यूज, बेंगलुरु।
New Controversy After Hijab, BJP MLA Bids To Ban Madrassas : कर्नाटक में जहां एक ओर हिजाब विवाद अभी पूरी तरह थमा नहीं कि मदरसों को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है।
कर्नाटक के बीजेपी विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने सीएम बसवराज बोम्मई और शिक्षा मंत्री से राज्य में मदरसों को बंद करने की मांग की है। रेणुकाचार्य ने कहा कि राज्य में मदरसों की क्या जरूरत है। या तो मरदरों पर बैन लगना चाहिए या फिर उन्हें वहां वो पढ़ाना चाहिए जो राज्य के दूसरे स्कूलों में पढ़ाया जाता है।
हिजाब विवाद को लेकर कांग्रेस को ठिहरा जम्मेदार
कर्नाटक में हिजाब विवाद को हवा देने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए एमपी रेणुकाचार्य ने कहा कि क्या देश की सबसे बड़ी पार्टी को वोट बैंक की पॉलीटिक्स करना शोभा देता है। मासूम बच्चों को भड़काने के लिए मदरसे क्यों चालू रखे जाएं। उन्होंने दावा किया कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे भविष्य में देश के खिलाफ जाएंगे और कभी भारत माता की जय नहीं कहेंगे।
क्या है हिजाब मामला
जनवरी में उडूपी स्थित एक सरकारी कालेज में 6 लड़कियों को हिजाब पहने के चलते कॉलेज में नहीं घुसने दिया गया था। यहीं से राज्य में हिजाब को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस मामले पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया कि छात्र शिक्षण संस्थानों द्वारा लागू किए गए ड्रेस कोर्ड का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं। New Controversy After Hijab, BJP MLA Bids To Ban Madrassas
Read More : Snow Marathon : माइनस 10 डिग्री तापमान में भी नहीं डगमगाए हौसले, बर्फ में लगाई दौड़
Read Also : New Variant Deltacrone : कई राज्यों में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टाक्रान, क्या हैं लक्षण?
Connect With Us : Twitter Facebook