India News (इंडिया न्यूज), Jammu Kashmir Oath Ceremony: जम्मू कश्मीर की नई सरकार का शपथ ग्रहण 16 अक्टूबर को होगा। हम आपको बताते चले कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने समारोह के लिए 16 अक्टूबर की सुबह 11.30 बजे का समय तय कर दिया है। उपराज्यपाल की तरफ से उमर को जारी चिट्ठी में उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दिया गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस को कांग्रेस, आप और निर्दलीय विधायकों ने समर्थन देने का ऐलान पहले ही कर दिया था।
विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने जीत किया हासिल
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के लगभग 5 साल जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव हुआ है। इससे पहले 2014 में जब चुनाव हुआ था तो जम्मू कश्मीर पूर्ण राज्य हुआ करता था। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था। अब उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। 2024 के जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को जीत मिली है।. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को गठबंधन का नेता चुना गया है। रविवार (13 अक्टूबर, 2024) को इससे पहले जम्मू-कश्मीर सेराष्ट्रपति शासन हटा लिया गया था, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया था।
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कही ये बात
उमर अब्दुल्ला ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि, उन्हें एलजी ऑफिस की तरफ से सरकार बनाने का न्यौता दिया गया है। उमर ने लिखा, ”एलजी मनोज सिन्हा जी के प्रधान सचिव की ओर से चिट्ठी पाकर काफी खुशी हुई। उन्होंने मुझे जम्मू कश्मीर में अगली सरकार बनाने का न्योता देने वाली चिट्ठी सौंपी।”’ उपराज्यपाल की चिट्ठी में लिखा गया है कि, ”मुझे 11 अक्टूबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की चिट्ठी मिली, जिसमें यह बताया गया है कि आपको सर्वसम्मित से विधायक दल का नेता चुना गया है।”
उपराज्यपाल ने चिट्ठी में क्या कहा?
उपराज्यपाल ने चिट्ठी में आगे कहा है कि, ” मुझे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हामीद कर्रा, माकपा सचिव जी एन मलिक, आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता और निर्दलीय विधायकों प्यारे लाल शर्मा, सतीष शर्मा, मोहम्मद अकरम, रामेश्वर सिंह और मुजफ्फर इकबाल खान की चिट्ठी मिली है। जिसमें उन्होंने आपके नेतृत्व में बनने वाली सरकार को समर्थन दिया है। मुझे आपको जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने का न्यौता देने में खुशी हो रही है।”