होम / New Governors: राष्ट्रपति ने देश के अलग-अलग राज्यों में नियुक्त किए 6 नए राज्यपाल, 7 अन्य राज्यों के राज्यपालों का किया फेरबदल

New Governors: राष्ट्रपति ने देश के अलग-अलग राज्यों में नियुक्त किए 6 नए राज्यपाल, 7 अन्य राज्यों के राज्यपालों का किया फेरबदल

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : February 12, 2023, 4:54 pm IST

नई दिल्ली (New Governors: Maharashtra Governor BS Koshyari and Ladakh LG, RK Mathur submitted their resignations to the President) : 6 राज्यों में नए राज्यपालों कि नियुक्ति और 7 राज्य के राज्यपालों की अदला बदली हुई है।

ज्यादातर पूर्वोत्तर राज्यों के राज्यपालों की हुई नियुक्ति और फेरबदल

राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू ने आज 6 राज्यों में नए राज्यपालों कि नियुक्ति और 7 राज्य के राज्यपालों की अदला बदली की है। महामहीम राष्ट्रपति ने अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, असम और आंध्र प्रदेश राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मणिपुर, नगालैंड, मेघालय, बिहार, महाराष्ट्र और लद्दाख के राज्यपालों की अदला बदली हुई।

पूर्व सुप्रीम कोर्ट के जज बने राज्यपाल

नए राज्यपाल के रूप में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस अब्दुल नज़ीर का नाम भी शामिल है। एस अब्दुल नज़ीर वहीं जज हैं जो साल 2019 में ऐतिहासिक अयोध्या के फैसले का हिस्सा थे। आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर आर के माथुर ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति ने झारखंड के राज्यपाल रह चुके रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इन राज्यों को मिला नया राज्यपाल

  1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  2. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  3. सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  4. शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  5. गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  6. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस. अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इन राज्यों के राज्यपालों की हुई अदला बदली

  1. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  2. सुश्री अनुसुइया उइके जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल हैं, उन्हें मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  3. मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन अब नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  4. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अब मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  5. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  6. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  7. ब्रिगेडियर (डॉ.) श्री बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त), अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें :- UP Global Investor Summit: उड्डयन मंत्री का यूपी को तोहफा, कहा प्रदेश घरेलू उड़ानों के मामले में देश का शीर्ष राज्य होगा

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bank Jobs: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पाएं बिना एग्जाम के नौकरी, लास्ट डेट 10 मई, जल्द करें अप्लाई-Indianews
Free Fire Max में शुरू हुआ समर इवेंट, फ्री में मिल रहे हैं गेमर्स को कई रिवॉर्ड्स-Indianews
Delhi Liquor Scam: शराब मामले में ED ने दाखिल किया ताजा आरोप पत्र, के कविता को बनाया गया आरोपी-Indianews
Delhi court: बृजभूषण सिंह की बढ़ी मु्श्किलें, उत्पीड़न मामले में लगे आरोप हुए तय-Indianews
Drunk women Create Chaos on Road: नशे में धुत लड़कियों ने सड़क पर काटा बवाल, पुलिस के सामने मचाया उत्पात- Indianews
Halal Certification: क्या होता है हलाल प्रोडक्ट, मुस्लिम समुदाय में क्यों है इसका महत्व-Indianews
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लिव-इन पार्टनर के साथ सेक्स पर पैरोल नहीं-Indianews
ADVERTISEMENT