अब चेहरा दिखाने पर लगेगी हाजिरी
इंडिया न्यूज, कांगड़ा।
हिमाचल के शक्तिपीठों में अब फेस डिटेक्शन बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी जिससे कर्मचारियों की हाजिरी लगेगी। सबसे पहले कांगड़ा में यह शुरू होगा। यहां पर जितने भी मंदिरों को सरकार ने अधिग्रहण किया है, वहां पर अब फेस डिटेक्शन बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लगाई जाएगी।
मंदिरों में शक्तिपीठ ब्रजेश्वरी देवी, ज्वालादेवी, चामुंडा देवी व अन्य मंदिरों जो कि सरकार के दायरे में हैं वहां पर फेस डिटेक्शन बायोमीट्रिक मशीन से कर्मचारियों की हाजरी लगेगी। जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने 10 दिनों के भीतर मंदिरों में नई मशीन इंस्टॉल करने के आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए।
फेस डिटेक्शन बायोमीट्रिक मशीन जिलाधीश कांगड़ा ने लगाने के आदेश सभी मंदिरों को दिए। जिससे प्रदेश में कांगड़ा ऐसा पहला जिला बन गया हैं जहां पर यह नई तकनीक से कर्मचारियों की हाजिरी लगेगी। यदि यह प्रयोग सफल होता है तो प्रदेश के समस्त सरकारी मंदिरों में भी इसे अपनाया जाएगा। बता दें कि अब कर्मचारी को फिंगर प्रिंट व बिना मशीन को छुए ही हाजिरी लग पाएगी।
Also Read : International Saraswati Festival 3 फरवरी से कुरुक्षेत्र में
Read More : Good News For Public दिल्ली में अब सार्वजनिक रूप से मना सकेंगे छठ पर्व
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.