होम / Nithari Killings: चर्चित निठारी कांड पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, आरोपियों को नहीं होगी फांसी 

Nithari Killings: चर्चित निठारी कांड पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, आरोपियों को नहीं होगी फांसी 

Reepu kumari • LAST UPDATED : October 16, 2023, 12:37 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Nithari Killings: बहुचर्चित निठारी हत्याकांड पर बड़ा अपडेट आया है।इलाहाबाद HC ने अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी  सुरेंद्र कोली और मनिंदर की फांसी की सजा रद्द कर दी है।

नोएडा के निठारी कांड में सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद ने सुरेंद्र कोली व मनिंदर सिंह पंढेर को फांसी की सजा सुनाई थी। इस सजा को इलाहाबाद HC में चुनौती देते हुए अदालत से फांसी की सजा के आदेश को रद्द करने की अपील की गई थी। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है।

सबूतों की कमी

अदालत ने बरी करते हुए कहा कि आरोप संदेह से परे साबित न किया जा सका है। जिस कारण उन्हें निर्दोष करार दिया जाता है। बता दें कि इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र व न्यायमूर्ति एसएचए रिजवी की खंडपीठ कर रही थी। अदालत ने लंबी चली बहस के बाद अपीलों पर फैसला सुरक्षित कर लिया था। जिस पर आज यानि सोमवार को फैसला सुनाया गया।

हत्या, अपहरण, बलात्कार..

साल 2005 से 2006 में हुए इस निठारी केस में सीबीआई ने सुरेंद्र कोली को हत्या, अपहरण, बलात्कार और सबूत मिटाने के केस में आरोपी बनाकर पेश किया था। वही मनिंदर सिंह पंधेर के ऊपर मानव तस्करी का आरोप था। इन्हें फांसी की सजा सुनावई गई थी। इस आदेश के खिलाफ दोनों आरोपियों ने हाई कोर्ट का रुख किया।

खौफनाक निठारी कांड 

7 मई 2006 की बात है जब निठारी की एक युवती को पंढेर ने नौकरी के बहाने से बुलाया था। फिर क्या था वो लड़की वापस घऱ नहीं लौटी। यहीं से शुरु होती है खौफनाक कहानी। बेटी के घर नहीं लौटने पर युवती के पिता ने नोएडा के सेक्टर 20 थाने में गुमशुदगी का मामंला दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच शुरु की तब 29 दिसंबर 2006 को निठारी में मोनिंदर सिंह पंढेर की कोठी के पीछे नाले में पुलिस को 19 बच्चों और महिलाओं के कंकाल मिले। इस मामले में पुलिस ने मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली को आरोपी बनाया। फिर बाद में यह केस सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया।

कौन है कोली और पंढेर?

बता दें कि सुरेंद्र कोली उत्तराखंड के अल्‍मोड़ा के एक गांव का निवासी है। साल 2000 में वह दिल्‍ली आया था। यहां यह एक ब्रिगेडियर के घर पर कूक का काम करता था। साल 2003 की बात है जब पंढेर से सुरेंद्र कोली मिला। उसके कहने पर ही वह नोएडा सेक्टर-31 के डी-5 कोठी में काम करने लगा था। पंढेर का परिवार साल 2004 में पंजाब चला गया। फिर वह और कोली साथ में कोठी में रहने लगा। बता दें कि वह उस कोठी में अक्सर कॉलगर्ल को बुलाता था।

आरोप था कि वह कोठी से गुजरने वाले बच्चों को पकड़ कर उनके साथ कुकर्म को अंजाम देता था। फिर मौत के घाट उतार देता था। वहीं निठारी गांव के लोगों का मानना है कि पंढेर  की कोठी से शरीर के अंगों का व्यापार होता था। वह बच्चों को मारकर उनके अंग निकाल लेता था। जिसे विदेशों में बेचता था।

यह भी पढ़ें:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

भोजपुरी एक्ट्रेस Amrita Pandey ने की खुदकुशी, निधन से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट -Indianews
Homemade Face Serum: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर इस तरीके से तैयार करें विटामिन सी सीरम -Indianews
Ileana D’Cruz ने अपने काम को लेकर किया खुलासा, इंडस्ट्री में हक मिलने पर कही ये बात -Indianews
Khalistan Slogans: ट्रूडो की मौजूदगी में लगे खालिस्तान समर्थक नारे, भारत ने किया कनाडाई राजनयिक को तलब
Priyanka Chopra ने फ्लॉन्ट की टोंड बॉडी, हेड्स ऑफ स्टेट के सेट से नई सेल्फी की शेयर -Indianews
KKR vs DC Toss Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IPL 2024, KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का सातवां विकेट गिरा, अक्षर पटेल 15 रन बनाकर आउट
ADVERTISEMENT