India News (इंडिया न्यूज़), No confidence motion: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने विपक्ष के संसद से वॉकअउट करने को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष ने वॉकआउट किया, जो अच्छा नहीं है। वे अविश्वास प्रस्ताव लाए थे और वे (विपक्ष) चाहते थे कि अंत तक उनकी (प्रधानमंत्री) बात सुनी जाए। लेकिन वे सदन से बाहर चले गए। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव गिरने वाला था क्योंकि वे जानते थे कि हमारे (NDA) के पास बहुमत है और इसलिए, वे बाहर चले गए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने क्या कहा

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष के वॉकअउट पर कहा कि जिनका लक्ष्य देश का विकास करना नहीं बल्कि देश के विकास की तिजोरी को लूटना है, वो पीएम मोदी की बात नहीं सुनना चाहेंगे। वे देश के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं, आंतरिक सुरक्षा संबंधित अमित शाह के बयान को वे नहीं पचा पा रहे हैं, वे इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि देश की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है।

पीएम मोदी ने मणिपुर पर क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,”मैं मणिपुर के लोगों, माता, भाइयों, बहनों से कहना चाहुंगा कि देश आपके साथ है। यह सदन आपके साथ है। हम सब मिलकर इस चुनौती का समाधान निकालेंगे। मणिपुर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।”

ये भी पढ़ें –  No confidence motion: I.N.D.I.A गठबंधन पर पीएम मोदी का जोरदार तंज, कहा- NDA चुराया और इंडिया के टुकड़े किए..