होम / Mumbai Terror Attack : द्रौपदी मुर्मू ने 26 /11 के शहीदों को किया नमन, जानें किसने क्या कहा

Mumbai Terror Attack : द्रौपदी मुर्मू ने 26 /11 के शहीदों को किया नमन, जानें किसने क्या कहा

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : November 26, 2022, 12:07 pm IST

(इंडिया न्यूज़, Mumbai Terror Attack): 26 नवंबर 2008 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पाकिस्तानी संघठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आंतिकयों ने मुंबई नगरी पर हमला किया था।  आज मुंबई आंतकी हमले की बरसी है।  14 साल में पहले आज के दिन जब मुंबई देहल गई थी। मुंबई पर आतंकियों ने हमला किया था 4 दिनों के अंदर में 3  आतंकियों को ढेर कर दिया था और एक जिंदा पकड़ा गया था। आज भी इस घटना से दिल देहल जाता है।

लेकिन जिस तरह से हमारे जांबाज सुरक्षाकर्मी ने आंतकियों को मुहतोड़ जवाब दिया था।  इसी वजह से हम भरोसा कर सकते हैं कि देश में जब-जब आतंक मुंह उठाएगा, उसे हमारे सैनिक जवानो द्वारा परास्त किया जाएगा।

द्रौपदी मुर्मू ने शहीदों को याद किया

देश की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई टेरर अटैक 26 / 11 को याद किया।  उन्होंने ट्वीट कर के कहा “26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर देश उन सभी को कृतज्ञता के साथ याद करता है जिन्हें हमने खोया।  हम उनके प्रियजनों और परिवारों के स्थायी दर्द को साझा करते हैं।  राष्ट्र उन सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने कर्तव्य के पालन में बहादुरी से लड़ाई लड़ी और सर्वोच्च बलिदान दिया”।

योगी आदित्यनाथ ट्वीट कर कहा

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 / 11 के शहीदों को याद करके ट्विटर पर ट्वीट किया है। सीएम योगी ने लिखा, ” देश ने कायराना मुंबई 26/11 आतंकी हमले में अपने निर्दोष नागरिकों को खोया था। वहीं, सबकी रक्षा करते हुए हमारे वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। सभी को विनम्र श्रद्धांजलि!
अपनों के खोने की असह्य पीड़ा को प्रतिपल जी रहे सभी परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 

इसके साथ ही भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर मुंबई टेरर अटैक 26 / 11 पर लिखा है कि, “आतंकवाद से मानवता को खतरा है। आज 26/11 को दुनिया अपने पीड़ितों को याद करने में भारत के साथ है। जिन लोगों ने इस हमले की योजना बनाई और निगरानी की उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। हम दुनिया भर में आतंकवाद के हर शिकार के लिए इसका एहसानमंद हैं.

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT