India News ( इंडिया न्यूज़ ) November Weather Alert : भारत में ठंड का एहसास शुरू हो गया है। भारत के कई जगहों में ठंडक का एहसास होने लगा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर महीने के पहले सप्ताह में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बता दें आईएमडी (IMD) ने समुद्री हवा अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार इसका प्रभाव भारतीय महाद्वीप में मजबूत हो रहा है। जिसकी वजह से भारत के उत्तर-पश्चिम और मध्य-पश्चिम भागों के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर नवंबर में देश के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होने की संभावना है। इसका मतलब है कि नवंबर में ज्यादा ठंड नहीं पड़ेगी।

कई जगहों पर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

इसके साथ ही भारत के कई जगहों में ऐसा रहा, जहां का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान में न ही कोई बढ़त दर्ज हुई, न ही कहीं बड़ी गिरावट आई। अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा। लंबे समय से नवंबर में बारिश का औसत 77 से 123 परसेंट रहा है, इस साल भी ऐसे ही रहने का अनुमान है।

IMD ने कही ये बात

आईएमडी ने कहा कि इस सीजन के दौरान अल नीनो की स्थिति जारी रहने की संभावना है। बता दें, आने वाले महीनों में सकारात्मक आईओडी (IOD) की स्थिति कमजोर होगी, जिसका भारतीय उपमहाद्वीप के मौसम पर बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है। ये भारत में मानसूनी हवाओं को कमजोर करने और यहां की शुष्क परिस्थितियों से जुड़ी हैं।

ये भी पढ़ें –

WhatsApp Group Calling: वॉट्सएप लेकर आया है ये शानदार फीचर्स, जानें आपके लिए कितना फायदेमंद

Discount on Citroen C3 Aircross: त्योहारी सीजन में सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस पर पैसे बचाने का मौका, इस कार पर मिल रहा 1 लाख का…