Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई। तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। दोनों ट्रेनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी और उसके कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए। ट्रेन की 8 बोगियां पलट गईं। वहीं, ट्रेन का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक हादसे में 50 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 350 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। राहत और बचाव का काम चल रहा है। वहीं, बालासोर के पास ही बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट की कुछ बोगियां पटरी से उतर गईं। हालांकि, अभी तक इस हादसे में घायलों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिरेल होने से घायल हुए यात्रियों को बहानागा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बालासोर और आसपास के अन्य जिलों से भी मेडिकल की टीमें मदद के लिए रवाना की गई हैं। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि मैंने अभी रेल दुर्घटना की स्थिति की समीक्षा की। कल सुबह घटनास्थल का दौरा करूंगा।
हादसे को लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी किया है। हादसे के बाद इस रूट की कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। वहीं, कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है।
हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए
हावड़ा: 033-26382217
खड़गपुर: 8972073925, 9332392339
बालासोर: 8249591559, 7978418322
कोलकाता शालीमार: 9903370746
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।ॉ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। pic.twitter.com/30jtrvL2iw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रेल दुर्घटना को लेकर कहा ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना बेहद पीड़ादायक है। एनडीआरएफ की टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना बेहद पीड़ादायक है। एनडीआरएफ की टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/t65q4H2WLi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रेल दुर्घटना को लेकर कहा ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। pic.twitter.com/b5CqaWnxCn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.