होम / Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर के लिए रवाना हुई ममता बनर्जी, घटनास्थल का करेंगी दौरा

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर के लिए रवाना हुई ममता बनर्जी, घटनास्थल का करेंगी दौरा

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : June 3, 2023, 12:25 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें हादसे का शिकार हो गई हैं। इस हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 900 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में इस पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटनास्थल का दौरा करने के लिए रवाना हो गई हैं। आज सुबह से ही नेता घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। कुछ देर पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना स्थल पर पहुच कर बचाव कार्य का जायजा लिया।

पीएम मोदी घटनास्थल का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा जाएंगे। पहले वे बालासोर में दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे। जिसके बाद कटक के अस्पताल का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी बालासोर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का जायजा लिया।

नवीन पटनायक ने स्थानीय लोगों को दिया धन्यवाद

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्थानीय लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा कि बालासोरयह बहुत ही दुखद दुर्घटना है। मैं स्थानीय लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने रातभर लोगों को बचाया। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CM योगी ने व्यक्त की संवेदना

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि  ओडिशा के बालासोर में कल बेंगलुरु-हावड़ा एक्प्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई, इसमें कई लोगों की मृत्यु हुई। जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है उनके लिए मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।

ये भी पढ़ें – Odisha Train Accident: आजादी के बाद सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक है ओडिशा – बालासोर ट्रेन हादसा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT