होम / Padma Vibhushan Award Winners 2022 List: CDS बिपिन रावत, कल्याण सिंह समेत 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, 128 लोगों को मिलेगा पद्म पुरस्कार

Padma Vibhushan Award Winners 2022 List: CDS बिपिन रावत, कल्याण सिंह समेत 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, 128 लोगों को मिलेगा पद्म पुरस्कार

India News Editor • LAST UPDATED : January 25, 2022, 10:43 pm IST

Padma Vibhushan Award Winners 2022 List

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
Padma Vibhushan Award Winners 2022 List: केंद्र सरकार (central government) ने गणतंत्र दिवस (Republic day) की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) का ऐलान कर दिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार 4 हस्तियों को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) सम्मान दिया जाएगा। जिनमे से 3 लोगों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है। इस लिस्ट में शहीद CDS जनरल बिपिन रावत(CDS General Bipin Rawat), भाजपा नेता कल्याण सिंह(Kalyan Singh), गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (Radheshyam Khemka) इन तीनों को मरणोपरांत और शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे (Prabha Atre) को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा।

Padma Awards 2022 नीरज चोपड़ा सहित पदमश्री पाने वालों में हरियाणा की चार हस्तियां

सत्या नडेला और सुन्दर पिचाई को पद्म भूषण

Padma Vibhushan Award Winners 2022 List

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद(Ghulam Nabi Azad), माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला(Satya Nadella), गूगल की पैरेंटल कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई(Sundar Pichai), पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता बुद्धदेव भट्‌टाचार्य (Buddhadeb Bhattacharjee) और देश को कोरोना की वैक्सीन देने वाले भारत बायोटेक के फाउंडर कृष्णा एल्ला-सुचित्रा एल्ला (Krishna Ella – Suchitra Ella) और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के प्रमुख सायरस पुनावाला (Cyrus Poonawalla) को पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।

Gallantry Award 2022: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 939 वीरों को मिलेगा गैलेंट्री अवार्ड, अदम्य साहस के लिए किया जाएगा सम्मानित

नीरज चोपड़ा को पद्म श्री

Padma Vibhushan Award Winners 2022 List

टोक्यो ओलिंपिक में भारत को गोल्ड मैडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra), गायक सोनू निगम(Sonu Nigam), प्रमोद भगत (Pramod Bhagat) और वंदना कटारिया (Vandana Kataria) को पद्म श्री (Padma Shri) से सम्मानित किया जाएगा। 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। कुल 128 लोगों को पद्म सम्मान दिया जा रहा है।

पद्म विभूषण

  1. प्रभा अत्रे: आर्ट
  2. राधेश्याम खेमका: साहित्य और शिक्षा
  3. जनरल बिपिन रावत: सिविल सर्विस
  4. कल्याण सिंह: पब्लिक अफेयर्स

पद्म भूषण

  1. गुलाम नबी आजाद: पब्लिक अफेयर्स
  2. विक्टर बनर्जी: आर्ट
  3. गुरमीत बावा (मरणोपरांत): आर्ट
  4. बुद्धदेव भट्‌टाचार्य: पब्लिक अफेयर्स
  5. नटराजन चंद्रशेखरन: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  6. कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  7. मधुर जाफरी: पाक कला
  8. देवेंद्र झाझरिया: खेल
  9. राशिद खान: आर्ट
  10. राजीव महर्षि: सिविल सर्विस
  11. सत्या नडेला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  12. सुंदर पिचाई: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  13. साइरस पूनावाला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  14. संजय राजाराम (मरणोपरांत): साइंस एंड इंजीनियरिंग
  15. प्रतिभा रे: लिटरेचर एंड एजुकेशन
  16. स्वामी सचिदानंद: लिटरेचर एंड एजुकेशन
  17. वशिष्ठ त्रिपाठी: लिटरेचर एंड एजुकेशन

Also Read :Know Everything About Gallantry Awards: कब हुई थी गैलेंट्री अवार्ड की शुरुआत, कैसे होता है इसका चयन?

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने पूर्व क्षेत्र के 3 गांवों से सेना हटाई, ज़ेलेंस्की ने की हथियारों की मांग -India News
Indian Air Force: इंडियन एअर फोर्स बनी संकटमोचक, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया- Indianews
Pakistan Deputy PM: पाकिस्तान को मिला नया उप प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री इशाक डार को किया गया नियुक्त -India News
Pune Traffic Police: पीएम मोदी पुणे में भरेंगे हुंकार, रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन -India News
Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
ADVERTISEMENT