India News ( इंडिया न्यूज़ ), Pakistan Election: पाकिस्तान पर हमेशा से आतंकवाद को सहयोग देने का आरोप लगता रहा है। इसी आरोप का समर्थन करने वाली एक और ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के आम चुनाव में आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद भी मैदान में उतरने वाला है। जिसे लेकर तैयारी भी शुरु हो चुकी है। बता दें कि भारत सरकार की ओर से तल्हा सईद को आतंकवादी घोषित किया गया है। तल्हा इस चुनाव में अल्लाह-हू-अकबर तहरीक पार्टी की ओर चुनाव लड़ेगे।
बता दें कि हाफिज सईद पाकिस्तान के जेल में बंद है। वहीं उसका बेटा तल्हा अगले साल होने वाले चुनाव में प्रत्याशी बनने का निर्णय लिया है। इस पूरे कहानी में खास बात यह है कि हाफिज सईद के जेल में होने के कारण उसका सारा कारभार उसका बेटा तल्हा ही संभाल रहा है।
हाफिज सईद के बाद तल्हा शाहिद लश्कर-ए-तैयबा का मुखिया माना जाता है। उसका नाम कई बार आतंकी गतिविधियों में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक वह काफी पहले से ही लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंड इकट्ठा करता है। हालांकि हाफिज सईद के परिवार का राजनीति में पहले से ही भागीदारी रहा है। इससे पहले हाफिज सईद का दामाद साल 2018 में चुनाव लड़ा था। वहीं तल्हा सईद 2018 में ही अपने पिता के गृह नगर सरगोधा से चुनाव लड़ा था।
Pakistan Election में उसे 11000 वोटों से हार मिली थी। वहीं दामाद को भी हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में इस पार्टी की ओर से कुल 50 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे गए थें। बता दें कि साल 2022 में भारत की ओर से हाफिज सईद के बेटे ताल्हा सईद को आतंकवादी घोषित किया गया था। उसेक उपर आंतकी वारदातों में शामिल होने के आरोप लगाए गए थें। तल्हा सईद के साथी को साल 2012 में अमेरिका में भी पकड़ा गया था।
Also Read:
India Bangladesh Relations: 94% सीमा साझा करने के कारण बांग्लादेश सामरिक और सुरक्षा की दृष्टि…
Teenager Girl Kept Crying In Crowd: अनिरुद्धाचार्य महाराज के पंडाल में एक 14 साल की…
संसद में हुई धक्का मुक्की को लेकर शशि थरूर ने कहा, "दुर्भाग्य से बाबा साहब…
Virat Kohli Anushka Sharma: कोहली और अनुष्का के लंदन शिफ्ट होने की चर्चा काफी समय…
India News (इंडिया न्यूज)Gorakhpur News Today: लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान 28 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता…
India News (इंडिया न्यूज),MP News: मध्यप्रदेश के दमोह में पीएम श्री पीजी कॉलेज में एक…