India News ( इंडिया न्यूज़ ) Parkash Singh Badal Birth Anniversary: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख नेता प्रकाश सिंह बादल (Parkesh Singh Badal) का आज 96वां जन्मदिन है। इसी साल 25 अप्रैल को उनका निधन हो गया था। पंजाब के सबसे युवा और सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का जन्म खुराना नाम के गांव में हुआ था। जोकी वर्तमान समय में पाकिस्तान में है। वह रिकॉर्ड 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। यही कारण है कि प्रकाश सिंह बादल को पंजाब की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है। तो चलिए प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन पर जानिए उनके राजनीतिक सफ़र के बारे में…

आजादी के दिन शुरू की थी राजनीति

आपको बता दें प्रकाश सिंह बादल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सान 1947 में देश की आजादी के साथ ही थी। वहीं सान 1957 में 30 साल की उम्र में प्रकाश सिंह ने पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद फिर से 1969 के विधानसभा चुनाव में वह दोबारा जीते थे। इस दौरान उन्होंने गुरनाम सिंह की सरकार में कई मंत्रालयों का कार्यभार भी संभाला।

1970 में बनें थे पहली बार सीएम

पंजाब की राजनीति के ‘पितामह’ कहे जाने वाले प्रकाश सिंह बादल सान 1970 में 43 साल की उम्र में पहली बार खूब वोट से पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद साल 1977 में प्रकाश सिंह बादल एक बार फिर मुख्यमंत्री बने थे। वहीं 1997 में वह तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। फिर 2007 में चौथी बार प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साल 2012 में प्रकाश सिंह बादल पांचवीं बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। वह साल 2017 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे, उस समय उनकी उम्र 90 साल की हो चुकी थी। उस समय वह देश के सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री थे।

ये भी पढ़ें – Himanshi Khurana and Asim Riaz Breakup: हिमांशी खुराना संग ब्रेकअप पर आसिम रियाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा ये सच