इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
देश में पिछले 25 दिनों के भीतर Petrol Diesel की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। हालांकि अंतरास्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में प्रतिदिन गिरावट आ रही है। 22 मार्च 2022 से 6 अप्रैल 2022 के भीतर इसके दामों में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन इसके बाद से सरकारी तेल कंपनियों ने Petrol Diesel के दामों में कोई संशोधन नहीं हुआ।
अब अगर पेट्रोल डीजल की बात के तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतें 105.41 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई हैं। वहीं आज एक लीटर डीजल 96.67 रुपये में बिक रहा है।
मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 120.51 रुपए में बिक रहा है। वहीं, डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बने हुए हैं। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर है।
बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रहे थे। इसके बाद 22 मार्च से लगभग 6 अप्रैल तक बढ़ोतरी हुई। देशभर में इस वर्ष 18 दिनों में तेल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।
आप मिस्ड कॉल से अपने शहर में चल रहे पेट्रोल और डीजल के लेटस्ट दाम पता कर सकते हैं। इंडियन आयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे। शहर कोड आपको इंडियन आयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।
मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर रटर भेज सकते हैं। वहींBPCLके ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 रटर भेज सकते हैं।
Petrol Diesel Price 29 April 2022
ये भी पढ़ें : हरियाणा में इस इस समय रहेंगे पावर कट, यहां देखिए पूरी सूची
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
India News (इंडिया न्यूज),Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले रोहिंग्या का मुद्दा…
India News (इंडिया न्यूज),Lucknow: मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जबरौली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का…
India News (इंडिया न्यूज),UP News: बॉलीवुड अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा की मुश्किलें…
चर्चों में गूंजे क्रिसमस कैरल्स India News (इंडिया न्यूज),Delhi: प्रभु यीशु के जन्म दिवस की…
S Jaishankar Visit US: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने…
India News (इंडिया न्यूज),Up Government News: याेगी सरकार स्टाम्प वादों के निस्तारण और राजस्व वसूली…