इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
सरकारी तेल की कंपनियों ने आज 22 अप्रैल को भी Petrol Diesel की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है । पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना 80 पैसे वाले झटके से इस हफ्ते थोड़ी राहत मिली हुई है। कुछ दिन से कीमतों में बढ़ोतरी रूकी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार 17वें दिन Petrol Diesel की कीमतें स्थिर हैं।
शहर का नाम | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 105.41 | 96.67 |
मुंबई | 120.51 | 104.77 |
कोलकाता | 115.12 | 99.83 |
चेन्नई | 110.85 | 100.94 |
बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रहे थे। इसके बाद 22 मार्च से लगभग प्रतिदिन पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। देशभर में इस वर्ष 18 दिनों में तेल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।
आप मिस्ड कॉल से अपने शहर में चल रहे पेट्रोल और डीजल के लेटस्ट दाम पता कर सकते हैं। इंडियन आयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे। शहर कोड आपको इंडियन आयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।
मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर रटर भेज सकते हैं। वहीं BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 रटर भेज सकते हैं।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़ें : Kejriwal Congratulates CM Bhagwant Mann: केजरीवाल ने ट्वीट कर सीएम भगवंत मान को दी बधाई
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.