Petrol Diesel Price Today 25 January 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Petrol Diesel Price Today 25 January 2022 देश की अग्रणी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। जारी हुए दामों की बात करें तो पिछले कई ढाई महीनों से राष्ट्रीय स्तर पर वाहन ईंधन के दामों को लेकर कई बदलाव नहीं देखने को मिला है और तभी इसके दाम स्थिर बने हुए हैं और आज भी दाम स्थिर हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्च तेल कें दामों में इजाफा हुआ है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप मंगलवार को भी दाम रूके हुए हैं। यहां पर पेट्रोल 95.41 रुपये व डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।

इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 25 जनवरी को पेट्रोल 109.98 रुपए व डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर है। वहीं,  कोलकाता में 104.67 पेट्रोल व 89.79 रुपए डीजल प्रतिलीटर और चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए प्रतिलीटर पर है,जबकि डीजल 91.43 रुपए पर टिका हुआ है। अगर इन देश के चार प्रमुख महानगरों के पेट्रोल डीजल की भाव की तुलना करें तो दिल्ली में सबसे सस्ता और मुंबई में सबसे महंगा वाहन ईंधन का भाव है। (Petrol Diesel Price Today 25 January 2022 )

कच्चे तेल के भाव में तेजी

Petrol Diesel Price Today 1 January 2022Petrol Diesel Price Today 1 January 2022

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमत भी बढ़ोतरी के साथ 87 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

देश के मुख्य शहरों का वाहन ईंधन का हाल

शहर का नाम—पेट्रोल का भाव—डीजल का भाव

  • दिल्ली—95.41—86.67
  • मुंबई—109.98—94.14
  • पटना—105.92—91.09
  • कोलकाता–104.67—89.79
  • आगरा —95.05—-86.56
  • चेन्नई–101.40—91.43
  • फ़रीदाबाद—96.22—87.42
  • भोपाल—107.23—90.87
  • बेंगलुरु—100.58—85.01
  • पटना—105.92—91.09
  • रांची—98.52—91.56
  • लखनऊ—95.28—86.80
  • चंडीगढ़ —94.23—80.09
  • नोएडा —95.51–87.01
  • पोर्ट ब्लेयर–82.96–77.13

हर दिन सुबह जारी होते हैं पेट्रोल डीजल के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत हर प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। उसके बाद इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अपने अपने पंपों पर आज के भाव से मिलने वाले पेट्रोल डीजल के रेट्स तय करती हैं। (Petrol Diesel Price Today 25 January 2022 )

Also Read : Petrol Diesel Price Today 22 January 2022 देश में आज पेट्रोल डीज़ल के भाव इस प्रकार

Connect With Us: Twitter Facebook