इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Petrol Diesel Price Today 25 March 2022 एक दिन कीमते स्थिर रहने के बाद अब फिर से तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज उछाल आया है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 80 पैसे और डीजल की 75 पैसे की बढ़ोत्तरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 97.81 रुपए/लीटर और डीजल 89.07 रुपए/लीटर मिल रहा है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.51 रुपये व डीजल की कीमत 96.70 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 107.18 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.22 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 103.67 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 93.71 रुपये प्रति लीटर है।
अहमदाबाद में पेट्रोल 97.52 रुपए/लीटर और डीजल 91.61 रुपए/लीटर हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद डीजल-पेट्रोल चार दिन में 2 रुपए 40 पैसे महंगे हो चुके हैं।
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | 89.07 | 97.81 |
मुंबई | 96.70 | 112.51 |
कोलकाता | 92.22 | 107.18 |
चेन्नई | 93.71 | 103.67 |
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत हर प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। उसके बाद इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अपने अपने पंपों पर आज के भाव से मिलने वाले पेट्रोल डीजल के रेट्स तय करती हैं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.