होम / Petrol Diesel Price Today 4 April 2022 आज फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, CNG ने भी लगाई छलांग

Petrol Diesel Price Today 4 April 2022 आज फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, CNG ने भी लगाई छलांग

Sameer Saini • LAST UPDATED : April 4, 2022, 11:21 am IST

Petrol Diesel Price Today 4 April 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

Petrol Diesel Price Today 4 April 2022 भारत में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को 40 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, वहीं दूसरी ओर सीएनजी की कीमत में भी आज 2.5 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। पिछले 14 दिनों में 12वीं बार तेल के दाम बढे हैं दो सप्ताह में ईंधन दरों में कुल वृद्धि अब 8.40 रुपये प्रति लीटर हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 103.81 रुपये प्रति लीटर और 95.07 रुपये प्रति लीटर है।

 Petrol Diesel CNG Price 3 April 2022
Petrol Diesel CNG Price 4 April 2022

जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 118.83 रुपये (84 पैसे की वृद्धि) प्रति लीटर और डीजल की कीमत 103.07 रुपये (43 पैसे की वृद्धि) प्रति लीटर है। (Petrol Diesel CNG Price 3 April 2022)  इस बीच, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी दिल्ली में संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) की कीमत में 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। आज, 4 अप्रैल से लागू होने वाली नई कीमत के साथ, सीएनजी की कीमत अब राष्ट्रीय राजधानी में 64.11 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।

रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं कीमतें

Petrol Diesel Price 3 April 2022
Petrol Diesel Price 4 April 2022

जानना जरूरी है कि तेल कंपनियां पिछले 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क इंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं। (Petrol Diesel Price 3 April 2022) पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा तेल विपणन कंपनियों जैसे कि इंडियन आयल द्वारा दैनिक आधार पर की जाती है और कोई भी संशोधन सुबह 6 बजे से लागू किया जाता है।

Petrol Diesel Price Today 4 April 2022

Also Read : Petrol Diesel Price Today 2 April 2022 : 12 दिनों में 10वीं बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT