इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Petrol Diesel Price Today 9 December 2021 : केंद्र सरकार ने दिपावली के शुभ अवसर पर पेट्रोल और डीजल के दाम को काम कर दिया था। जिसके बाद से अब लगातार तेलों के दामों में स्थिरता बनी हुई दिख रही है। भारत के तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी वाहन ईंधन की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। गत एक महीनों से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं, आज यानी 09 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रतिलीटर हैं।
इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को वाहन ईंधन के दामों में जनता के लिए भारत के पेट्रोलियम कंपनियों ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। यहां पर लोगों को पेट्रोल व 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रतिलीटर में लोगों को दिया जा रहा है। कोलकाता में 104.67 रुपये में पेट्रोल और 89.79 रुपये में डीजल बिक रहा है,जबकि चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 101.40 रुपये और 91.43 रुपये में डीजल मिल रहा है। चार महानगर में अगर आज के पेट्रोल के दामों में तुलना करें तो सबसे मंहगा पेट्रोल महाराष्ट्र के मुंबई शहर में जनता को मिल रहा है। जबकि सबसे सस्ता पेट्रोल दिल्ली में है।
केंद्र सरकार ने दिवाली के अवसर पर जनता को राहत देते हए वाहन ईंधन के उत्पाद शुल्क में कमी कर दी थी। सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 5 रुपए और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 10 रुपए की कमी की थी। इसके बाद तेल के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बाद में एनडीए शासित राज्य यूपी, त्रिपुरा, बिहार, मध्य प्रदेश आदि ने भी पेट्रोल-डीजल पर राज्य में लगने वाला वैट घटा दिया था। उसके कुछ दिनों के बाद कांग्रेस और विपक्ष शासित राज्य ने भी अपने यहां तेल पर लगने वाले वैट में कटौती कर दी थी. जिसके चलते इन राज्यों की जनता को पेट्रोल व डीजल के दामों में और भी राहत प्रदान हुई है।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी में लोगों को पंपों पर पेट्रोल व डीजल क्रमश: 95.28 व 86.80 जनता को मिल रहा है, जबकि बिहार की राजधानी पटना में यह रेट 105.92 व 91.09 रुपए प्रतिलीटर है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की करें तो यहां पर पेट्रोल 107.23 रुपए प्रतिलीटर जनता को दिया जा रहा है, जबकि डीजल 90.87 रुपए प्रतिलीटर है। वहीं, बेंगलुरु में 100.58 रुपये में पेट्रोल और 85.01 रुपये में डीजल बिक रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। इसके बाद सुबह छह बजे रिलीज कर दी जाती हैं कि आज देश में पेट्रोल व डीजल जनता को किस रेट में मिलेगा।
Also Read : Army Chopper Crash जनरल रावत की हालत गंभीर; 11 के शव मिले
India News (इंडिया न्यूज),Delhi: गणतंत्र दिवस परेड में राजधानी दिल्ली की झांकी शामिल न होने…
India News (इंडिया न्यूज),UP News: चमनगंज क्षेत्र के तकिया पार्क के पास स्थित 1 मंदिर…
India News (इंडिया न्यूज),JDU Leaders Flagged Off Chariot: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब मात्र…
India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस हमलावर नजर…
India News (इंडिया न्यूज),Himachal Pradesh Weather: हिमाचल के निचले पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड…
India News (इंडिया न्यूज),MP News: MP के CM डॉ. मोहन यादव रविवार (22 दिसंबर) को…