Petrol Diesel Price
India News(इंडिया न्यूज),Petrol-Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मिलाजुला रुख दिख रहा है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड मामूली बढ़त के साथ 71.96 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड गिरकर 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में बदलाव किया जाता है। जून 2017 से पहले हर 15 दिन में कीमतों में संशोधन किया जाता था।
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत में 60 पैसे और डीजल की कीमत में 59 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 42 पैसे महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 23 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। उधर, पंजाब में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे सस्ता हो गया है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता हो गया है। गुजरात और झारखंड में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदलती हैं और नई दरें जारी होती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि हमें पेट्रोल-डीजल इतना महंगा खरीदना पड़ रहा है।
पेट्रोल-डीजल का दैनिक रेट आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक 9224992249 नंबर पर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और BPCL ग्राहक 9223112222 नंबर पर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर एसएमएस भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice और अपने शहर का कोड टाइप करके 9222201122 नंबर पर भेजकर कीमत जान सकते हैं।
ये भी पढ़े
India News (इंडिया न्यूज़),Om Prakash Rajbhar: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट…
India News (इंडिया न्यूज),Pakistan:जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान…
Ajit Pawar: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों को उनके विभाग…
सीएनजी ट्रक में आग से मचा हड़कंप India News (इंडिया न्यूज),Jaipur: जयपुर-अजमेर हाईवे पर बिंदायका…
India News (इंडिया न्यूज़),Delhi News:दिल्ली की CM आतिशी और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल…
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने वनडे…