इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
किसी भी समाज की तरक्की में उस समाज के युवाओं का अहम योगदान होता है। भारत को युवाओं का देश कहा जाता है। केंद्र सरकार का ध्यान भी युवाओं को सुदृढ़ और सबल बनाने की तरफ लगातार रहता है। इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने 100 लाख करोड़ की योजना का ऐलान किया। यह योजना जल्द ही लांच की जाएगी। जो आने वाले समय में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कराएगी। ये देश का वो मास्टर प्लान होगा जो नए इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव को मजबूत करेगा।
Also Read CG Shakti Swarupa Yojana : महिलाओं के लिए वरदान
What Is PM Gati shakti Yojana 2021
ये योजना देश को गति और साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर के पेरामीटर पर आगे बढ़ाएगी। इससे लोगों के अंदर एक नई उर्जा और संचार बढ़ेगा, जो उसे आगे बढ़ने और अपने आपको विकसित करने के लिए प्रेरणा देगा। योजना का ऐलान अभी हुआ है लेकिन जल्द ही इस योजना के बारे में सारी जानकारी आपको प्राप्त हो जाएगी।
What Is The Objective Of PM Gati shakti Yojana 2021
इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य युवा वर्ग के लोगों को रोजगार प्रदान करना है। इस योजना के शुरू होने से देश प्रगति की राह में आगे बढ़ेगा। जिससे भारत भी जल्द ही और देशों की तरह विकसित देशों की सूची में सबसे आगे दिखाई देगा। इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ युवा वर्ग को मिलेगा। वो इसलिए क्योंकि इस योजना के शुरू होते ही देश में रोजगार के नए अवसर खुलेगे। जिसके लिए युवा वर्ग आवेदन कर सकेगा।
Also Read UP Varasat Abhiyan 2021 : कैसे अपडेट करें भूमि या संपत्ति रिकॉर्ड
How We Are Elegible For PM Gati shakti Yojana 2021
इससे जुड़ी कोई भी खास जानकारी अभी सरकार की ओर से जारी नहीं की गई है। बस इस बारे में जानकारी दी गई है कि इसके लिए भारत में रहने वाले भारत के युवा वर्ग आवेदन कर सकता है, और इसके जरिए अच्छी नौकरी पा सकता है। आपको किस क्षेत्र में सबसे ज्यादा निपुण हैं इसकी जानकारी देनी होगी।
Which Document Are Required For PM Gati shakti Yojana 2021
दस्तावेज क्या होगे इसके बारे में भी जानकारी सरकार द्वारा जल्द ही दी जाएगी। साथ ही इसकी जानकारी आप चाहे तो जारी आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं ताकि समय रहते आप इसके दस्तावेज तैयार करके जमा करा सकें। इसका लाभ लेने के लिए भारत का स्थाई निवासी एवं नागरिक होने का प्रमाण, आधार कार्ड, पते का प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी पासपोर्ट आकार की कम से कम 2 फोटोग्राफ आदि जरूरी हो सकती हैं।