होम / Atal Setu: आज देश के सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, इस महोत्सव में होंगे शामिल

Atal Setu: आज देश के सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, इस महोत्सव में होंगे शामिल

Rajesh kumar • LAST UPDATED : January 12, 2024, 9:51 am IST

India News (इंडिया न्यूज),Atal Setu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में देश का सबसे लंबा समुद्री पुल अटल सेतु जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही वह नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु

हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। यह पुल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारत के विकास का एक नया उदाहरण है। एक अनुमान के मुताबिक पुल से रोजाना करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर लगे हैं।

अटल सेतु की विशेषताएं

  • अटल सेतु 21.8 किमी लंबा है।
  • इसे 17,840 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
  • दिसंबर 2016 में आधारशिला रखी गई थी।
  • 16.5 किमी समुद्र पर और 5.5 किमी जमीन पर बना है।

यह भी पढ़ेंः-

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.