PM Modi On Indian Stranded In Ukraine
इंडिया न्यूज, सोनभद्र:
PM Modi On Indian Stranded In Ukraine प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर यूक्रेन व रूस के बीच जारी जंग के कारण यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किए आपरेशन गंगा का जिक्र भी किया।
इस दौरान उन्होंने एक बार फिर परिवारवादियों पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि यह हमारी सरकार की ताकत का परिणाम है कि हम यूक्रेन में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल पा रहे हैं। देश की बढ़ी ताकत के कारण ही केंद्र सरकार इतना बड़ा अभियान चला रही है। इसमें सफलता हासिल कर भारतीय छात्रों व लोगों को सकुशल भारत पहुंचाने में कामयाबी भी मिल रही है।
देश को शक्तिशाली बनाने के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत को और शक्तिशाली बनाने के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने परिवारवादियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के लोग हालांकि इसका मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा, अब तक सरकार के आॅपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से कई हजार भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। मोदी ने कहा कि इस मिशन को गति देने के लिए सरकार की ओर से अपने चार कैबिनेट मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजे गए हैं ताकि वहां यूक्रेन से पहुंचे रहे छात्रों को सुरक्षित भारत भेजने के लिए वहां की सरकारों से समन्वय स्थापित कर सकें।
यूक्रेन से जल्द निकालने के लिए वायुसेना को भी लगाया
प्रधानमंत्री ने कहा कि यूक्रेन से भारतीयों को जल्द निकालने के मकसद से भारतीय वायुसेना को भी इस अभियान में लगा दिया गया है। उन्होंने कहा, मैं आज देश के लोगों को भी आश्वस्त करता हूं कि हमारी सरकार अपने नागरिकों की यूक्रेन से सेफ वापसी के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेगी। मोदी ने कहा, बदलते समय में भारत को और पावरफुल बनना ही होगा। आज सुबह ही हिंडन एयरबेस से वायुसेना काा सी-ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट रोमानिया के लिए रवाना हुआ है।
जो लोग सरकार के अभियानों का मजाक उड़ाते हैं वे देश को क्या पावरफुल बनाएंगे
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश तभी पावरफुल बनेगा जब हमारी अन्य देशों पर निर्भरता कम से कम होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग देश की सेना का अपमान करते हैं। जो आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाते हों, जो देश के उद्योगपतियों की मेहनत से चल रहे मेक इन इंडिया अभियान का उल्लास करते हों, वे वे परिवारवादी दल या लोग देश को क्या शक्तिशाली बनाएंगे। वे उल्टा देश को गर्त में ले जाएंगे। ये ऐसे लोग हैं जो देश के ही टीके को लेकर अफवाह फैलाते हैं।
Also Read : PM Modi On Indian Student Killed in Ukraine : पीएम मोदी ने नवीन शेखरप्पा के पिता से की बात
Connect With Us : Twitter | Facebook