PM Modi On Indian Student Killed in Ukraine

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

PM Modi On Indian Student Killed in Ukraine प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन में रूस की गोलीबारी में मारे गए छात्र के घर वालों से बात कर उन्हें सांत्वना दी। कर्नाटक के 21 वर्षीय छात्र नवीन शेखरप्पा की रूस के हमले में आज सुबह मौत हो गई। पीएम मोदी ने नवीन के पिता से फोन पर बात करके दुखी घटना पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा, सारा देश आपके साथ है।

प्रधानमंत्री ने कहा, परिवार को मेरी गहरी संवेदना है। नवीन ने दो दिन पहले ही अपने पिता से वीडियो कॉल कर बात की थी। रूस व यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण अब भी हजारों भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने आज सुबह एडवाइजरी जारी कर अपने सभी नागरिकों से आज ही तत्काल प्रभाव से यूक्रेन की राजधानी कीव छोड़ने की अपील की थी।

खाने का सामान लाने के लिए बाहर गए थे नवीन : सीएम

Basavaraj_Bommai, Karnataka CM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने भी नवीन शेखरप्पा के पिता से बात कर घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा नवीन राज्य के हावेरी जिले का रहने वाला था। बोम्मई ने कहा कि नवीन का पार्थिव शरीर भारत लाने विदेश मंत्रालय से बात की जा रही है। उन्होंने वादा किया कि पार्थिव शरीर को भारत लाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। जब घटना हुई उस समय नवीन खाने का कुछ सामान लेने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान हवाई हमले में उनकी मौत हो गई। कर्नाटक आपदा प्रबंधन विभाग ने यह कंफर्म किया है। विभाग के अनुसार खार्किव के सेंट्रल स्क्वायर पर एक प्रशासनिक इमारत पर रूस ने हमला किया था, जिसकी चपेट में आने से नवीन की मौत हो गई।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी की मांग

MEA spokesperson Arindam Bagchi

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, नवीन के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। नवीन की मौत बेहद दुखद घटना है। बागची ने कहा कि मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है। भारतीय विदेश सचिव ने यूक्रेन व रूसी राजदूत से भारतीयों के लिए जल्द सुरक्षित निकासी की मांग को दोहराया है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन व रूस में भारतीय राजदूत भी इसी तरह की कार्रवाई कर रहे हैं।

PM Modi On Indian Student Killed in Ukraine

Also Read : Ukraine Crisis Today Live Update : कनाडा और ईयू ने भी रूस के विमानों के लिए बंद किए सभी हवाई मार्ग व एयरपोर्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook