India News (इंडिया न्यूज), PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी के खास मौके पर तमिलनाडु के रामेश्वरम में ऐतिहासिक न्यू पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। यह ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है, जो समुद्र के ऊपर बना है। इस ब्रिज के जरिए समुद्री यातायात में सुधार होगा और लोगों को यात्रा करने में भी आसानी होगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इस नए पंबन ब्रिज का निर्माण आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके किया गया है। इस ब्रिज की खासियत यह है कि यह वर्टिकल लिफ्ट तकनीक पर आधारित है, जिसे बड़े जहाजों के समुद्र से गुजरने पर ऊपर उठाया जा सकता है। इससे न सिर्फ तमिलनाडु में यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा का भी उद्घाटन किया। इस ट्रेन सेवा से यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी। मोदी जी ने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं रामनवमी के पावन अवसर पर देशवासियों के लिए एक उपहार हैं। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पुल और ट्रेन सेवा न केवल तमिलनाडु बल्कि पूरे देश के लिए विकास के नए रास्ते खोलने जा रही है। इन परियोजनाओं से पूरे क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
PM Modi (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में ऐतिहासिक न्यू पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया)
#WATCH | Rameswaram, Tamil Nadu: PM Narendra Modi inaugurates New Pamban Bridge – India’s first vertical lift sea bridge and flags off Rameswaram-Tambaram (Chennai) new train service, on the occasion of #RamNavami2025
(Source: DD) pic.twitter.com/VjnOwt4Rpj
— ANI (@ANI) April 6, 2025
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि न्यू पंबन ब्रिज और नई ट्रेन सेवा जैसी परियोजनाएं भारतीय जनता पार्टी सरकार के विकास कार्यों का हिस्सा हैं। यह दर्शाता है कि किस तरह केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बड़े पैमाने पर देश के विकास के लिए काम कर रही हैं। रामनवमी के इस दिन प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से देश के विकास की इस यात्रा में अपनी जिम्मेदारी निभाने और पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाने की अपील भी की।
गाजा छोड़िए…नेतन्याहू ने इस ताकतवर देश के दो सांसदों के साथ किया ऐसा काम, ट्रंप को भी लगा झटका