India News (इंडिया न्यूज़), PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते रविवार को तेलंगाना में कई जनसभाओं को संबोधित करने के बाद देर शाम तिरुपति पहुंचे। पीएम ने आज सुबह तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन किए। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की। पूजा में उन्होंने पारंपरिक परिधान को धारण किया। इसकी तस्वीरें भी पीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर पूजा के बाद शेयर की हैं। साथ ही लिखा है कि, ‘तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।’
140 కోట్ల మంది భారతీయులకు మంచి ఆరోగ్యం, శ్రేయస్సు మరియు అభివృద్ధి కలగాలని తిరుమలలోని శ్రీ వేంకటేశ్వర స్వామి ఆలయంలో ప్రార్థించాను. pic.twitter.com/a7KMVtjikV
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2023
गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री रविवार शाम 7.40 बजे तिरूपति के पास रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर उतरे थे। उनके स्वागत के लिए आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
खबर है कि पीएम मंदिर में दर्शन के बाद दोपहर 12:45 बजे महबूबाबाद में एक सार्वजनिक बैठक में शामिल होने वाले हैं। बैठक के बाद, वह तेलंगाना के करीमनगर में दोपहर 2:45 बजे एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद आज शाम को 5 बजे हैदराबाद में रोड शो के साथ प्रधानमंत्री मोदी का दिनभर के कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.