होम / ईसा मसीह के आदर्श असंख्य लोगों के लिए मार्गदर्शक PM Remembers The Sacrifice of Jesus Christ On Good Friday

ईसा मसीह के आदर्श असंख्य लोगों के लिए मार्गदर्शक PM Remembers The Sacrifice of Jesus Christ On Good Friday

Vir Singh • LAST UPDATED : April 15, 2022, 6:33 pm IST

गुड फ्राइडे के अवसर पर याद किए जाते हैं ईसा मसीह के संघर्ष

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

PM Remembers The Sacrifice of Jesus Christ On Good Friday प्रधानमंत्री ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के साहस और बलिदान को याद किया उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ईसा मसीह के सेवा और भाईचारे के आदर्श असंख्य लोगों के लिए मार्गदर्शक-प्रकाश है। बता दें कि गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसा मसीह के साहस और बलिदान को याद किया जाता है। ईसा मसीह ने मानव जाति के लिए हंसते-हंसते अपने जीवन की कुर्बानी दे दी थी। इस वजह से इस शुक्रवार को ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं। ये लोग इस दिवस को कुर्बानी के रूप में मनाते हैं।

गिरजाघरों में आयोजित की जा रही विशेष प्रार्थना सभाएं

PM Remembers The Sacrifice of Jesus Christ On Good Friday

प्रभु ईसा मसीह की याद में देश व दुनिया में आज गुड फ्राइडे का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर हमेशा की तरह आज सुबह से ही गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं। ईसाई समुदाय के लोग सुबह की प्रार्थना में शामिल होकर ईसा मसीह के अंतिम क्षणों संघर्षों को याद कर रहे हैं। कई जगह ईसा मसीह के उपदेश पढ़े जा रहे हैं। लोग ईसा मसीह के बताए उपदेशों और संदेशों का अनुसरण करने का इस मौके पर प्रण कर रहे हैं।

Also Read : PM Modi to dedicate Super Speciality Hospital : पीएम मोदी आज भुज को देंगे तोहफा, 200 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का करेंगे उद्घाटन

भगवान यीशु मसीह ने त्याग दिए थे प्राण

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लिए बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है। इसका नाम सुनकर ऐसा लगता है यह कोई मौज-मस्ती मनाने का पर्व है, लेकिन ऐसा नहीं हैगुड फ्राइडे शोक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान यीशु मसीह ने अपने प्राण त्याग दिए थे। कहा जाता है कि जब यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम मानसिक व शारीरिक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ाया था तो वह शुक्रवार का दिन यानी फ्राइडे था।

यरुशलम में लोगों को ईश्वर का संदेश बताते थे ईसा मसीह

ईसाई धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि ईसा मसीह यरुशलम में लोगों को ईश्वर का संदेश बताते थे। इसी के साथ वह लोगों को मानव कल्याण के उपदेश देते थे। उनके इन उपदेशों व संदेशों का लोगों पर गहरा प्रभाव होता था और इससे प्रभावित होकर लोग ईसा मसीह को ईश्वर मानने लगे। उस समय के धर्म के कुछ ठेकेदार इस चिढ़ने भी लगे थे।

कुछ लोगों ने रोम के शासक से ईसा मसीह के खिलाफ शिकायत भी की थी। उन लोगों ने राजा से कहा कि ईसा मसीह खुद को ईश्वर का पुत्र बताते हैं। इसके बाद रोम के तत्कालीन शासक ने ईसा मसीह पर राजद्रोह का आरोप लगाकर उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद ईसा मसीह को क्रूस पर कील की मदद से लटका दिया गया। उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।

Also Read : PM Modi Dedicated the Hi-Tech Museum to the Nation : हाईटेक संग्रहालय को पीएम मोदी ने राष्ट्र को किया समर्पित

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

लापता लेडीज़ फेम एक्ट्रेस Chhaya Kadam ने Cannes 2024 में किया डेब्यू, दिवंगत माँ की साड़ी और पारंपरिक नथ में दिए पोज -Indianews
दिल्ली एलजी ने स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
KKR VS SRH: क्वालीफायर 1 अगर बारिश के कारण रद्द हुआ तो कौन होगा फाइनलिस्ट ?-Indianews
Anant Ambani-Radhika Merchant के दूसरे प्री-वेडिंग की डेट हुई रिवील, वेन्यू से गेस्ट लिस्ट तक की डिटेल्स आई सामने -Indianews
IPL 2024: क्वालीफायर 1 में आमने-सामने होंगे KKR और SRH, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
गर्मी में प्रेग्नेंट Deepika Padukone अपने एसी के साथ ऐसे कर रहीं हैं संघर्ष, एक लूप में फंसने के बारे किया पोस्ट -Indianews
Brain Infection: तालाब में नहाने से 5 साल की लड़की की मौत, डॉक्टर ने बताई वजह-Indianews
ADVERTISEMENT