देश

पुलिस कमिश्नर ने लिया चार्ज

इंडिया न्यूज, लुधियाना:
प्रदेश सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर किए गए आईपीएस अफसरों के तबादले के बाद जालंधर, लुधियाना व अमृतसर के पुलिस कमिश्नरों ने अपना-अपना कार्यभार संभाल लिया। अमृतसर से बदल कर जालंधर पहुंचे पुलिस कमिश्नर डॉक्टर सुखचैन सिंह गिल ने आज समाज से विशेष बातचीत के दौरान बताया कि उनका पहला उद्देश्य शहर के लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है, विशेष कर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हर संभव प्रयास किए जाएंगे। लोगों को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष डयूटियां लगाई जाएंगी। अपराधों पर अकुंश लगाने के लिए काम किया जाएगा। जबकि लुधियाना में पहले भी अपनी सेवाएं दे चुके पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने बताया कि शहर में स्नेचिंग, लूटपाट की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी से डयूटी देने के लिए जागरूक किया जाएगा। इंडस्ट्रीयल सिटी होने के कारण बढ़ रही ट्रैफिक समस्या को हल कर लोगों को इस समस्या से निजात दिलवाई जाएगी। अपराधिक तत्वों पर काबू पाने के लिए सख्ती से पेश आया जाएगा ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनाकर रखी जाए। महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए महिला पुलिस अधिकारियों को आगे लाया जाएगा।

Amit Gupta

Managing Editor @aajsamaaj , @ITVNetworkin | Author of 6 Books, Play and Novel| Workalcholic | Hate Hypocrisy | RTs aren't Endorsements

Recent Posts

महाकाल मंदिर में TDP नेता ने तोड़े नियम: गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन किए; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

India News (इंडिया न्यूज)Mahakaleshwar Temple: उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में व्यवस्था संभालने के लिए…

32 minutes ago

BPSC 70th PT exam: दोबारा होगी BPSC की परीक्षा! आयोग का ऐलान

India News (इंडिया न्यूज),BPSC 70th PT Exam Again On January 4: पटना के बापू परीक्षा…

44 minutes ago