होम / मुंबई आइसक्रीम कांड में मिली उंगली किसकी थी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा-IndiaNews

मुंबई आइसक्रीम कांड में मिली उंगली किसकी थी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा-IndiaNews

Ankita Pandey • LAST UPDATED : June 19, 2024, 3:33 pm IST

India News,(इंडिया न्यूज), Ice Cream Case: मुंबई आइसक्रीम में उंगली मिलने के मामले पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बताया कि युम्मो आइसक्रीम की पुणे फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की उंगली में चोट लगी थी। जांच में पाया गया कि जिस दिन यह दुर्घटना हुई, उस दिन मलाड पश्चिम के एक 26 वर्षीय डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि उसे आइसक्रीम कोन में एक मानव उंगली मिली थी। ऐसा माना जा रहा है कि कटी हुई उंगली आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले ही किसी कर्मचारी की हो सकती है। पुलिस ने बताया कि डीएनए परीक्षण के लिए नमूने भी भेजे हैं, और रिपोर्ट आने के बाद ही यह पुष्टि की जाएगी कि उंगली कर्मचारी की है या नहीं।

क्या था मामला

मलाड के एक डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन आइसक्रीम मगाया था। जिसमें मांस का एक टुकड़ा मिला। यह टुकड़ा एक कटा हुआ मानव का अंगूठा था। पुलिस ने बताया कि यह घटना 12 जून की दोपहर को हुई, जिसके बाद व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने एक ई-कॉमर्स ऐप के माध्यम से युम्मो कंपनी से बटरस्कॉच आइसक्रीम कोन ऑर्डर किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर के भोजन के बाद आइसक्रीम खाते समय उसे मांस का एक टुकड़ा मिला, जिसमें एक कील लगी हुई थी। जिसके बाद व्यक्ति ने आइसक्रीम कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर इसकी शिकायत करके मामले को उठाया। लेकिन फर्म की ओर से कोई उचित प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर शिकायतकर्ता ने मांस के टुकड़े को एक आइस बैग में रखा और मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचा, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई।

राष्ट्रीय महिला आयोग में शीर्ष पर यूपी की शिकायतें, जानिए कितने नंबर पर दिल्ली-मुंबई और मणिपुर

इम धारा में दर्ज की शिकायत

व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 272 (बिक्री के लिए खाद्य या पेय में मिलावट), 273 (हानिकारक खाद्य और पेय की बिक्री) और 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) के तहत यम्मो आइसक्रीम कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, मांस का टुकड़ा, जिसके मानव उंगली का टुकड़ा होने का संदेह है, उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह मानव शरीर का हिस्सा है या नहीं।

FSSAI आइसक्रीम निर्माता कंपनी का लाइसेंस रद्द किया

एफएसएसएआई ने मीडिया को बताया कि, “आइसक्रीम निर्माता के परिसर का एफएसएसएआई के पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय की एक टीम ने निरीक्षण किया है और उसके बाद आइसक्रीम निर्माता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।”

मक्का में हर साल होती है हज यात्रियों के साथ ऐसी घटना! इस बार 550 से ज्यादा की हुई मौत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.