इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में अपना जलवा दिखा रहे युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का नाम देश के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार है। पृथ्वी आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से खेल रहे हैं। आईपीएल के बीच में पृथ्वी शॉ ने एक घर खरीदा है, जिसकी तैयारी वह लंबे वक्त से कर रहे थे।
10.5 करोड़ रुपए में ख़रीदा घर
22 साल के पृथ्वी शॉ ने मुंबई के बांद्रा इलाके में 10.5 करोड़ रुपए में अपना घर खरीदा है। 2209 स्क्वॉयर फीट एरिया में बना यह घर बांद्रा की एक पॉश सोसाइटी के आठवें फ्लोर पर है। पृथ्वी को इस घर के साथ तीन कार पार्क करने के लिए स्पेस भी मिली है। जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च को पृथ्वी शॉ ने 52.50 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी दी थी, 28 अप्रैल को यह घर पृथ्वी शॉ के नाम हो गया।
पृथ्वी की अगुवाई में 2018 में भारत जीता अंडर-19 वर्ल्डकप
पृथ्वी अभी दिल्ली कैपिटल्स के साथ हैं और उन्हें टीम की ओर से प्रति सीजन 7.50 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। साल 2018 में पृथ्वी की अगुवाई में भारत ने अंडर-19 का वर्ल्डकप जीता था, जिसके बाद से ही सितारे बुलंदी पर हैं। वह टीम इंडिया में टेस्ट टीम का भी हिस्सा रहे हैं।
इस सीजन में पृथ्वी ने 9 मैच में 259 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 28 की रही है और वह दो अर्धशतक लगा चुके हैं। पृथ्वी ने भारत के लिए साल 2018 में टेस्ट डेब्यू किया था, वह अभी तक पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने सिर्फ 339 रन बनाये हैं, जबकि 6 वनडे मैच में पृथ्वी शॉ ने 189 रन बनाए हैं। आईपीएल में पृथ्वी ने 62 मैच में 1564 रन बना चुके हैं।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें : विदेशी निवेश में देश के पांच अव्वल राज्यों में होगा यूपी, योगी सरकार ने बनाया रोडमैप, जानें अब कौन से स्थान पर है?
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube