होम / Priyanka Gandhi Birthday: आज प्रियंका गांधी मना रही है अपना 52वां जन्मदिन, जानें कैसा है राजनीतिक सफर

Priyanka Gandhi Birthday: आज प्रियंका गांधी मना रही है अपना 52वां जन्मदिन, जानें कैसा है राजनीतिक सफर

Shubham Pathak • LAST UPDATED : January 12, 2024, 7:41 am IST

India News (इंडिया न्यूज),Priyanka Gandhi Birthday: आज कांग्रेस पार्टी की दिग्गज और बेबाक नेता प्रियंका गांधी बोले या प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन है। आज प्रिंयका गांधी अपना 52वां जन्मदिन मना रही है। प्रियंका गांधी बचपन से ही नेहरू-गांधी खानदान की विरासत के कारण नेताओं के बीच पली बढ़ी हैं। जिसके कारण इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पीछे का स्तंभ हैं। प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी, 1972 नई दिल्ली में हुआ था।

दिग्गज नेताओं के बीच पली-बढ़ी प्रियंका

भारत के दिग्गज नेता एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और फ़िरोज़ गांधी की पोती हैं। उनके पिता और माता राजीव गांधी और सोनिया गांधी हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य हैं। वह अपने आप में एक अनोखी शख्सियत हैं और अक्सर उनकी तुलना उनकी दादी से की जाती है। उन्होंने अपना पहला भाषण 16 साल की उम्र में दिया था जिससे पता चलता है कि नेता का गुण उनमें अंतर्निहित होता है और यह वंशानुगत से आता है। जैसा कि हम जानते हैं कि वह 2019 तक राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं थीं।

कैसा है राजनीतिक जीवन

वहीं बात अगर प्रियंका गांधी के राजनीतिक जीवन की करें तो जनवरी 2019 तक राजनीति में सक्रिय नहीं रहीं लेकिन वह अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में लोकप्रिय हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि, 2004 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह अपनी मां के प्रचार अभियान की प्रबंधक थीं? उन्होंने 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अमेठी-रायबरेली क्षेत्र में 10 सीटों पर कांग्रेस पार्टी की मदद भी की। उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 23 जनवरी, 2019 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में कांग्रेस पार्टी के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.