होम / Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर नेहरू की पंक्तियों को गलत तरीके से पेश करने का लगाया आरोप, जानें क्या कहा

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर नेहरू की पंक्तियों को गलत तरीके से पेश करने का लगाया आरोप, जानें क्या कहा

Shubham Pathak • LAST UPDATED : February 7, 2024, 2:32 am IST

India News(इंडिया न्यूज),Priyanka Gandhi: पीएम मोदी का कांग्रेस परिवार पर जुबानी हमले को लेकर बातें तेज हो गई है। जहां अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेहरू के भाषण की पंक्ति को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए पलटवार किया है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के भाषण की पंक्तियों को गलत तरीके से पेश किया यह न केवल शर्मनाक है, बल्कि इससे पता चलता है कि भाजपा के मन में स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण के ऐतिहासिक संघर्ष को लेकर कितनी कटुता भरी हुई है।

प्रियंका गांधी का पलटवार

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के वार को लेकर कहा कि, ‘क्या भारत की चेतना के संरक्षक पंडित नेहरू भारतीयों को आलसी मानते थे? कल लोकतंत्र के मंदिर संसद में पीएम मोदी ने पंडित नेहरू पर यही आरोप लगाया था। क्या इसमें कोई जरा सी भी सच्चाई है?’ उन्होंने ‘एक्स’ पर कांग्रेस नेता के भाषण का ऑडियो साझा करते हुए लिखा, ‘कुछ भी सोचने से पहले नेहरू का वह भाषण पढ़ और सुन लीजिए।’

पंडित नेहरू के संबोधन को बताया

प्रियंका ने पंडित नेहरू के संबोधन के बारे में बतातें हुए लिखा कि, “15 अगस्त 1959 को नेहरू ने कहा था- जब तक हिंदुस्तान के लाखों गांव नहीं जागते, आगे नहीं बढ़ते तो सिर्फ बड़े शहर हिंदुस्तान को नहीं आगे ले जाएंगे। वे बढ़ेंगे अपनी कोशिश से, अपनी हिम्मत से, अपने ऊपर भरोसा करके। हमारे लोग अपने ऊपर भरोसा करना छोड़कर समझते हैं कि और लोग मदद करें। मैं चाहता हूं कि लोग बागडोर अपने हाथों में लें। तरक्की नापने का एक ही गज है कि कैसे हिंदुस्तान के 40 करोड़ आगे बढ़ते हैं… कौम अपनी मेहनत से बढ़ती है। जो मुल्क खुशहाल हैं वे अपनी मेहनत और अक्ल से आगे बढ़े हैं। हमारे हिंदुस्तान में काफी मेहनत करने की आदत आमतौर से नहीं हुई है, हम भी मेहनत और अक्ल से बढ़ सकते हैं। इंसान की मेहनत से सारी दुनिया की दौलत पैदा होती है। जमीन पर किसान काम करता है, या कारखाने में कारीगर, उनसे काम चलता है। कुछ बड़े अफसर दफ्तर में बैठकर दौलत पैदा नहीं करते। दौलत मेहनतकश लोगों की मेहनत से पैदा होती है। तो हमें अपनी मेहनत को बढ़ाना है।”

पीएम मोदी का वार

जानकारी के लिए बता दें कि, सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने पंडित नेहरू पर निशाना साधा। जिस दौरान पीएम ने कहा कि, नेहरू सोचते थे कि भारतीय लोग आलसी और कम अक्ल वाले होते हैं। करीब सौ मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने भारत की क्षमता पर कभी भरोसा नहीं किया।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.