India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Gandhi Hospitalized: लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बतायE जा रहा है कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। जिसके कारण वह आज (शुक्रवार) उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी को चंदौली में न्याय यात्रा के दौरान अपने भाई राहुल गांधी के साथ जाना था। हालांकि तबीयत खराब होने के कारण यात्रा टालनी पड़ी।

ये भी पढ़ें- पीएम ने हरियाणा के रेवाड़ी में 9750 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

इस बात की जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। लेकिन बीमारी के कारण मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जैसे ही मैं बेहतर महसूस करूंगा, मैं यात्रा में शामिल हो जाऊंगी। उत्तर प्रदेश के मेरे सहकर्मी और प्रिय भाई जो लगन से यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। मैं सभी को शुभकामनाएं देती हूं।” यात्री चंदौली-बनारस पहुंच रहे हैं। ”

ये भी पढ़ें- अमेठी के बाद रायबरेली में उतरेंगी स्मृति ईरानी? राहुल गांधी के बाद प्रियंका को दे सकती हैं चुनौती

राहुल गांधी कर रहें यात्रा का नेतृत्व

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यात्रा फिलहाल बिहार से होकर गुजर रही है। गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को बिहार के औरंगाबाद में एक मेगा रैली को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें– हिमाचल में सजा iTV network का ‘ मंच शिमला’ CM सुक्खू समेत कई दिग्गज हुए शामिल