India News (इंडिया न्यूज), । युद्ध की शुरुआत से ही इजरायल गाजा पर पाबड़-तोड़ हमले कर रहा है। गाजा पर इजरायल की लगातार कार्रवाही का युनाइटेड नेशन से लेकर दुनिया के तमाम मुल्क विरुध कर रहे हैं और युद्ध विराम की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, भारत में इस युद्ध को लेकर अलग-अलग नजरियां हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी इसे लेकर अपना नजरियां पहले ही साफ कर चुकी है। कांग्रेस युद्ध विराम के पछ पर रहते हुए इजरायल के हमलों की निंदा करती रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गाधी ने युद्ध विराम की बात करते हुए नरसंहार पर लोग लगाने की बात कही।

समर्थन में सोशल मीडिया में किया पोस्ट

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- “आज, 11 दिसंबर, 2023 को फिलिस्तीनी लोगों और उनके बच्चों के नरसंहार को रोकने के लिए गाजा में युद्धविराम की मांग करते हुए वैश्विक हड़ताल में भाग लें। हम सभी को उनके खिलाफ हो रहे भयानक अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।”

दरअसल कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी ने युद्ध विराम के लिए सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे #सीजफायर मूवमेंट का समर्थन किया है। सीजफायर मूवमेंट के तहत दुनिया भर के तमाम चर्चित चहरे इजरायल की गाजा पर कार्रवाही का विरोध कर रहे हैं। दुनियाभर में बड़ी संख्या में इसका विरोध किया जा रहा है।

हजारों की संख्या में लोगों की मौत

बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर अचानक 5 हजार से भी ज्याद रॉकेट दागे थे. जिसमें इजरायल के करीब 14,00 लोगों की जान चली गई। इसके बाद इजरायल लगातार गाजा पर हमले कर है। इजरायल के हमलों को लेकर हमास के स्वास्थय मंत्रालय का दावा है कि इसमें अब तक 16,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी अपनी जान गवा चुके है। जिसमें ज्यादातर संख्या बच्चों और महिलाओं की है।

Also Read:-