India News

Raghav Chadha-Parineeti Chopra: जानें कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं AAP नेता राघव चड्ढा, जल्द परिणीति संग लेंगे सात फेरे

Raghav Chadha-Parineeti Chopra: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। खबरें आ रही हैं कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट राघव चड्ढा पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य हैं। राघव ने नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक का पूरा ब्योरा दिया था। उन्होंने बताया कि उनके पास करीब 37 लाख रुपये की प्रॉपर्टी है। साथ ही उनपर एक रुपए का भी कर्ज नहीं है।

Raghav Chadha-Parineeti Chopra

जानें कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं राघव चड्ढा?

AAP नेता राघव चड्ढा ने नामांकन के समय अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 36,99,471 रुपए की चल संपत्ति है। जो कि एक्सिस बैंक और दूसरी जगहों पर लगे थे। उनके पास न तो अपना घर है और न अचल संपत्ति के नाम पर कोई जमीन है।

उनके नाम सिर्फ एक स्विफ्ट डिजायर

राघव चड्ढा ने बताया था कि उनके नाम पर केवल एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार ही है। साल 2019 मॉडल की ये कार 13, 2000 कीमत की बताई गई थी। इसके साथ ही AAP नेता के पास उस समय 90 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी थी। जिसकी कीमत 49,5000 रुपये बताई गई थी।

आप नेता के खिलाफ कुल तीन मुकदमे

इसके अलावा 2019 के हलफनामे के अनुसार, राघव चड्ढा के खिलाफ उस समय कुल 3 मुकदमे चल रहे थे। जिसमें एक मुकदमा दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में, एक नोएडा में और एक गाजियाबाद में चल रहा था।

राघव चड्ढा ने लंदन में की है पढ़ाई

दिल्ली में जन्मे राघव चड्ढा ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने बीकॉम की डिग्री हासिल की है। जिसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स में एडमिशन लिया। फिर वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बने।

Also Read: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने डराया, इतने फीसदी आए नए वैरिएंट XBB1.16 के मामले, CM केजरीवाल ने दी जानकारी

Also Read: देश में आम की फसलों को बेमौसम बारिश से भारी नुकसान, ICAR की रिपोर्ट ने किया दावा

Akanksha Gupta

Recent Posts

Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं व पर्यटकों को 300 बेड वाली डीलक्स डॉर्मेटरी में मिलेंगी उच्च स्तरीय सुविधाएं,जल्द शुरू होगा कार्य

India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: तीर्थराज प्रयागराज की संगम नगरी में महाकुम्भ-2025 महापर्व के आयोजन…

3 hours ago

दक्ष पुलिस ही करेगी 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, महाकुंभ में ड्यूटी के लिए रिटेन ‘टेस्ट’ दे रहे पुलिसकर्मी

India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: योगी सरकार महाकुम्भ 2025 के आयोजन के लिए विभिन्न आयामों…

3 hours ago

प्राकृतिक खेती से गंगा को प्रदूषणमुक्त बना रही योगी सरकार, 27 जनपदों में रसायनमुक्त खेती को दिया जा रहा बढ़ावा

India News (इंडिया न्यूज)Natural Farming in UP: भारतीय परंपरा में पतित पावनी, मोक्षदायिनी मानी जाने…

3 hours ago

अपने सिपहसालार की हत्या के बाद बौखलाए पुतिन, यूक्रेन को दे डाली अंतिम चेतावनी, सुनकर थर-थर कांपने लगे जेलेंस्की

Russia Ukraine War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी दिमित्री मेदवेदेव…

4 hours ago