होम / Rahul Gandhi FIR: राहुल गांधी पर हुआ FIR, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने बताई इसके पिछे की वजह

Rahul Gandhi FIR: राहुल गांधी पर हुआ FIR, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने बताई इसके पिछे की वजह

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : January 23, 2024, 11:35 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ असम में पुलिस ने FiR दर्ज की है। इस बात की जानकारी खुद सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने दी है। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस सदस्यों की तरफ से आज हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमले के संदर्भ में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120 (बी) 143/147/188/283/427 के तहत केस दर्ज किया गया है।

राहूल गांधी पर हुआ FIR

इसके अलावा राहुल के खिलाफ पीडीपीपी अधिनियम की धारा 353 (लोक सेवक पर हमला), धारा 332 (लोक सेवक को ड्यूटी से रोकने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना),और धारा 333 (लोक सेवक को ड्यूटी से रोकने के लिए स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) जैसे गैर-जमानती आरोपों में केस दर्ज किया गया है।

सीएम सरमा ने कहा 

सीएम सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि, ”मैंने असम पुलिस के महानिदेशक को भीड़ को उकसाने के लिए आपके नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। ”उन्होंने यह भी कहा कि ”यह (हिंसा) असम की संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। इस तरह के नक्सलवादी हथकंडे हमारी संस्कृति से बिल्कुल विपरीत हैं। आपके गैर-जिम्मेदाराना रवैये और दिशा-निर्देशों के की वजह से गुवाहाटी की सड़कों पर जाम लग गया।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.