India News (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सियासी हलचल तेज है। इसी क्रम में नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चरम पर है। भाजपा के कई नेता कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पप्पू कहते नजर आते हैं। जिसे लेकर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने बहस करने की खुली चुनौती दी है।
राहुल गांधी साहसी व्यक्ति
पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी काफी पढ़े-लिखे इंसान है। उन्होंने विदेश से पढ़ाई की है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वो ऊर्जावान और साहसी व्यक्ति हैं। दशकों से उनपर हमला किया जा रहा है। इसके बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी है। वो अपनी लड़ाई अब भी लड़ रहे हैं।
लोगों ने दिया प्यार
पित्रोदा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाई गई यात्रा का तारीफ करते हुए कहा कि उनके इस यात्रा से लोगों का नजरिया काफी बदला है। इसके दौरान लोगों ने उन्हें काफी प्यार और सम्मान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग उन्हें पप्पू कहते हैं। अगर उन्हें देखना चाहते हैं तो एक नेशनल डिबेट करें जिससे की असली राहुल गांधी के बारे में पता चल सके।