India News (इंडिया न्यूज़), Rahul Gandhi: संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के व्यवहार पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि हम सदन में पहली बार यह व्यवहार देख रहे हैं। उन्होंने एक महिला सांसद को फ्लाइंग किस दी। उन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है और हमने इसकी शिकायत स्पीकर से की है जिससे वे उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
“महिला के सामने फ्लाइंग किस दे रहे”
भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने आगे कहा कि पहली बार ये हो रहा है कि संसद के एक सदस्य संसद के अंदर किसी महिला के सामने फ्लाइंग किस दे रहे हैं। वे क्या नेता हैं? हमने आज स्पीकर को शिकायत की है। हमने मांग की है कि CCTV फुटेज देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
स्मृति ईरानी ने साधा निशाना
वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राह चलते सुना था कि औरतों को वो लोग जो कानून का उल्लंघन करते हैं वे इस प्रकार के अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं। ये नहीं पता था कि गांधी परिवार के संस्कार में भी एक संस्कार ये है।
क्या है मामला
बता दें कि भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता पर लोकसभा में अभद्र लक्षण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,” जिनको आज मुझसे पहले(राहुल गांधी) वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह केवल एक स्त्रीद्वेषी व्यक्ति ही हो सकता है जो उस संसद में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया।”