India News (इंडिया न्यूज़), Rahul Gandhi Verdict: आज राहुल गांधी मानहानी मामले में गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा फैसला सुरक्षित करते हुए याचिका खारिज करने के बाद से कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने अपनी निराशा व्यक्त की। वहीं, फैसले के बाद कर्नाटका के बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, “यह भाजपा का एक बड़ा षड्यंत्र है। भाजपा के लोगों ने मामला दर्ज़ कराया। जो फैसला आया है वो कड़ा है, ऐसा फैसला पहले कभी नहीं सुनाया गया। गांधी परिवार और राहुल गांधी ने देश के लिए बहुत बलिदान दिया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश में जीतेगी। वे हमारे नेता हैं।”
कर्नाटक: गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा 'मोदी सरनेम' मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका खारिज करने के बाद बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "यह भाजपा का एक बड़ा षड्यंत्र है। भाजपा के लोगों ने मामला… pic.twitter.com/1imOrM4YSH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2023
इसके अलावा कांग्रेस के सांसद शशि थरुर ने फैसले से निराशा व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैं वास्तव में इस फैसले से निराश हूं। 1947 के बाद से हमारे देश में किसी को भी आपराधिक मानहानि के मामले में 2 साल की सजा नहीं दी गई है। कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट जाएगी। यह हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।’
आज सुबह 11 बजे गुजरात हाई कोर्ट ने मोदी सेरनेम मामले में राहुल गांधी की याचिका पर सुनावाई की। हाई कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को कोई किसी भी तरह की राहत ना देते हुए सूरत कोर्ट के फैसले को सुरक्षित रखा है। सुनवाई के दौरान कार्ट ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ इ्स तरह के कम से कम 10 अपराधिक मामले लंबित हैं। कोर्ट ने कहा कि मौजूदा केस के बाद भी उनके खिलाफ कुछ और केस दर्ज हुए हैं। ऐसा ही एक मामला वीर सावरकर के पोते ने दायर किया है।
यह भी पढ़े-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.