होम / Monsoon Rain: बारिश बनी मुसीबत,नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से एक महिला की मौत

Monsoon Rain: बारिश बनी मुसीबत,नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से एक महिला की मौत

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : June 25, 2023, 1:17 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),Monsoon Rain: देश के कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ कई जगहों पर मानसून मुसीबत बन गई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से एक महिला की मृत्यु हो गई है। FSL की टीम मौके पर मौजूद है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया गया है। इसे लेकर जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस की दी जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान दिल्ली के प्रीत विहार निवासी साक्षी आहूजा के रूप में की गई है, जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर बिजली के खंभे को पकड़ने के बाद करंट की चपेट में आ गई। वह भोपाल शताब्दी ट्रेन पकड़ने आई थी। रेलवे स्टेशन के बाहर जलभराव हो गया। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मृतका ने पानी में जाने से बचने के लिए पोल पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

मृतक महिला के पिता लोकेश कुमार चोपड़ा का कहना है कि ये घटना अधिकारी की लापरवाही के कारण हुआ है। उनका कहना है  कि वो चंडीगढ़ जा रहे थे। तब उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी साक्षी आहूजा की करंट लगने से मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें – आपातकाल के 48 साल पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT