India News(इंडिया न्यूज), Rajasthan New Cabinet Ministers: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य को अपना मुख्यमंत्री मिल गया। भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपद के बाद सीएम भजनलाल दिल्ली के दौरे पर है। जहां बीजेपी अध्यक्ष जेपी नाड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की जा रही है। इस मुलाकात में राजस्थान के मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा होनी है। 30 मंत्री को शपथ लेना है। ऐसे में 27 मंत्री और शपथ ले सकते हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक कुछ पद को खाली भी रखा जाएगा।

  • 11 से 15 केबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना
  • बाकी मंत्रियों को राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया जाएगा

इन नामों पर चर्चा

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक राजस्थान में इन विधायक के मंत्री बनाए जाने पर चर्चा है। जिसमें डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालक नाथ, सिद्धि कुमारी, दीप्ति किरण माहेश्वरी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, कैलाश वर्मा, जोगेश्वर गर्ग, महंत प्रतापपुरी, अजय सिंह किलक, भैराराम सियोल, संजय शर्मा, श्रीचंद कृपलानी, झाबर सिंह खर्रा, प्रताप सिंह सिंघवी, हीरालाल नागर, फूलसिंह मीणा, शैलेश सिंह, जितेंद्र गोठवाल खंडार, शत्रुघ्न गौतम, जवाहर सिंह बेडम, मंजू बाघमार, सुमित गोदारा, ताराचंद जैन, हेमंत मीणा, हंसराज पटेल और जेठानंद व्यास का नाम शामिल हैं। बता दें कि 11 से 15 केबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है। इनके अलावा बाकी मंत्रियों को राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया जाएगा।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिलाई शपथ

15 दिसंबर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया शर्मा और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को राज्यपाल कलराज मिश्र ने शपथ दिलाई थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थें। जिसके बाद से ही मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा शुरु हो गई है। सूत्रों का कहना है कि इस बार जातिगत समीकरणों का ख्याल रखा जाएगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस केवल 69 सीटों पर सिमट गई थी।

Also Read: