होम / Rajnath Singh: रक्षा मंत्री ने देश की सेना के साथ मनाई होली, लद्दाख को बताया शौर्य की राजधानी

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री ने देश की सेना के साथ मनाई होली, लद्दाख को बताया शौर्य की राजधानी

Shanu kumari • LAST UPDATED : March 24, 2024, 3:19 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Rajnath Singh: पूरे देश में होली की त्योहार मनाई जा रही है। इसी बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी लेह में सेना के जवानों के साथ मनाई है। आज (रविवार) उन्होंने लेह में जवानों के साथ होली खेली है। हालांकि पहले उन्हें सियाचिन जाना था। लेकिन दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में खराब मौसम की वजह से उनकी योजना बदल दी गई।

  • लद्दाख की ज़मीन आम नहीं है
  • लद्दाख राष्ट्रीय दृढ़ संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है

जवानों को दिया संदेश

लेह मिलिट्री स्टेशन पर होली मनाते हुए उन्होंने कहा कि लद्दाख शौर्य की राजधानी है। “लद्दाख की ज़मीन आम नहीं है।
यह सियाचिन, कारगिल, भारत माता की भूमि है। लद्दाख राष्ट्रीय दृढ़ संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हम जानते हैं कि हमारी राजनीतिक राजधानी दिल्ली है, हमारी आर्थिक राजधानी मुंबई है और हमारी तकनीकी राजधानी बेंगलुरु है, उसी तरह लद्दाख शौर्य और पराक्रम की राजधानी है।”

ये भी पढ़े:- असम के सीएम हिमंत सरमा ने बांग्लादेश मूल के मुसलमानों के लिए बनाए ये खास नियम, जानें

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर

समारोह को लेह में स्थानांतरित करने का रक्षा मंत्री का निर्णय ऐसे कठिन इलाकों में सैनिकों के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करता है और उनकी सेवा के महत्व पर जोर देता है। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास सियाचिन ग्लेशियर, भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर होने के लिए जाना जाता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

India Maldives Relations: भारत दौरे पर अगले सप्ताह आ सकते हैं मालदीव के विदेश मंत्री, विवाद के बाद पहला दौरा -India News
Israeli Assault: अमेरिका अभी भी करता है राफा ऑपरेशन का विरोध, एंटनी ब्लिंकन ने नेतन्याहू से कहा -India News
India Maldives Tension: बॉयकॉट कैंपेन से खफा हैं मालदीव के लोग, माले में भारतीयों से भिड़े स्थानीय -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने किया मिसाइल हमला, हैरी पॉटर महल को किया तबाह -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में रूस ने किया वैश्विक रासायनिक हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन, अमेरिका ने लगाया बड़ा आरोप -India News
LS polls: चुनाव आयोग ने तेलंगाना में लिया बड़ा फैसला, हीटवेव को देखते हुए बढ़ाया मतदान का समय -India News
Water on Moon: चांद पर छिपा है अथाह पानी, ISRO ने किया बड़ा खुलासा-Indianews
ADVERTISEMENT